{"_id":"5c953b31bdec2214492a8c2c","slug":"the-lover-has-cut-his-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का गला काटकर प्रेमी ने अपना भी रेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का गला काटकर प्रेमी ने अपना भी रेता
Sat, 23 Mar 2019 01:37 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
गला कटने से घायल युवती।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव तेवथू में एक युवक ने होली के दिन एक युवती का गला काट दिया और इसके बाद धारदार हथियार से अपना गला भी रेत लिया। दोनों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवती की एक माह पहले ही शादी हुई थी और वह होली पर मायके आई थी। आरोपी युवक को युवती का कथित प्रेमी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
चर्चा है कि गांव तेवथू निवासी अवधेश पुत्र देवराज जाटव अपने पड़ोस में रहने वाले प्यारेलाल जाटव की बेटी रुक्मणी से एकतरफा प्रेम करता था। 20 फरवरी को रुक्मणी की शादी जिला बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव लालनेर में हो गई थी। होली पर रुक्मणी अपने मायके आई थी। बुधवार की शाम करीब आठ बजे रुक्मणी खेतों की ओर शौच के लिए गई थी तभी पीछा करते हुए अवधेश भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
वहां रुक्मणी से साथ चलने के लिए कहा लेकिन विरोध करने पर वह चीखा कि तू मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। पुलिस के अनुसार यह कहते हुए आरोपी ने चाकू से हमला कर रुक्मणी का गला काट दिया। चीखपुकार सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए और घायल युवती को आननफानन में जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
उधर गुरुवार की सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि साधू आश्रम के पास खून से लथपथ एक युवक तख्त पर पड़ा है। उसके गले से खून बह रहा है। वह अपना नाम अवधेश बता रहा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
वह एक-दूसरे के परिजनों पर हमले का आरोप लगा रहे थे। एसएसआई सतेंद्र शर्मा ने बताया कि एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने युवती पर हमला किया था। गंभीर हालत में दोनों का मेडिकल कॉॅलेज में इलाज चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।