{"_id":"44034286f0dea2a45770722da1a73f00","slug":"the-center-recommended-to-dibar-administrators-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र डिबार करने की संस्तुति, व्यवस्थापक भी बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्र डिबार करने की संस्तुति, व्यवस्थापक भी बदला
अलीगढ़।
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नकल माफियाओं के हौसले काफी बुंलद हैं। गोंडा क्षेत्र के बाबूलाल इंटर कॉलेज मढ़ी भंगरा के संचालक के यहां प्रवेशपत्र के विवाद में गोली लगने से वहां के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। पहले ही दिन इस तरह की घटना से पूरे प्रशासन में खलबली मच गई थी। कई टीमें वहां गई थी और इस मामले में जांच की गई थी। शासनस्तर से भी इस मामले में जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। वहां एडीआईओएस ने जांच की थी। इस मामले में अब एडीआईस ने जांच कर रिपोर्ट जेडी को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में इस परीक्षा केंद्र को हमेशा के लिए डिबार घोषित करने की संस्तुति की गई है। साथ ही वहां का केंद्र व्यवस्थापक भी बदल दिया गया है।
एडीआईओएस का कहना है कि उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें उन्होंने इस परीक्षा केंद्र को आगे डिबार घोषित करने की संस्तुति की है। वहीं दूसरी ओर यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शाम की पाली में केवल एक परीक्षार्थी की पकड़ा जा सका। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नकल धड़ल्ले से हो रही है और प्रशासन उस पर नकेल नहीं लगा पा रहा।
हरदुआगंज संवाददाता के अनुसार नकल माफिया और प्रशासन में तू डाल-डाल मैं पात-पात का खेल चल रहा है। हरदुआगंज क्षेत्र के एक कॅालेज में उस समय यह स्थिति पैदा हुई, जब एसओ रमाकांत पचौरी ने कॉलेज में जाकर देखा। कालेज में नकल भी मौखिक बोल कर कराई काराई जा रही थी। इस दौरान एसओ के कालेज में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। बाद में एसओ वहां चेतावनी देकर चले आए।