फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The boyfriend called on the phone, suspecting onkilling

प्रेमी ने फोन कर बुलाया थ्ाा युवती को, ऑनरकिलिंग पर संशय

Tue, 03 Jul 2018 01:40 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 03 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
The boyfriend called on the phone, suspecting onkilling
लोधा हत्याकांड को लेकर एएसपी से मिलने पीड़ित के परिजन। - फोटो : Dig Vishal
लोधा के गांव बढ़ौला हाजी में हुई प्रेमी प्रेमिका की मौत का मसला नित-नए साक्ष्यों के आधार पर उलझता जा रहा है। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर घटना के तीसरे दिन पाया है कि युवक ने युवती को फोन करके बुलाया था। यह दोनों के मोबाइल की आखिरी कॉल डिटेल बता रही है। ऐसे में यह कैसे कह दिया जाए कि दोनों को किसी और ने मारा है।
विज्ञापन


वहीं युवक परिवार इस मामले में गिरफ्तारी की जिद पर अड़ा है और सोमवार को वह सीओ गभाना से यहां एसएसपी दफ्तर मिलने पहुंचा। वहीं सीओ ने कहा है कि अभी दोनों नंबरों की लोकेशन सहित सीडीआर निकलवाई है। कुछ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उसके आधार पर मंगलवार को कुछ तय हो पाएगा।
विज्ञापन


बढ़ौला हाजी के किसान भीष्मपाल सिंह के पांच बच्चों में तीसरे नंबर की आरती (24) व बगल के गांव हीरपुर नगला बाढ़ौन निवासी निखिल शर्मा (25) पुत्र स्व. जगदीश शर्मा की रात करीब 11 बजे बढ़ौला हाजी के ही ईख के खेत में गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पहली रात ही पाए गए साक्ष्यों से पुलिस इसे युवक द्वारा युवती की हत्या कर खुद सुसाइड मानकर जांच कर रही थी। मगर रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि कोई भी व्यक्ति खुद अपने हाथ से अपने सीने में गोली इतनी सटीक नहीं मार सकता। इसी आधार पर युवक परिवार ने युवती परिवार पर आरोप मढ़ते हुए तहरीर दे दी थी। हालांकि पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था।

वहीं पुलिस जांच की बात कह रही थी। अब तक सीडीआर लोकेशन सहित नहीं मिली है। मगर दोनों के मोबाइलों की कॉल डिटेल पर गौर करें तो एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव बताते हैं कि अभी तक यही पाया गया है कि युवक ने युवती के मोबाइल पर आखिरी बार कॉल किया है। इसके बाद दोनों के नंबरों पर र्कोई इनकमिंग या आउटगोइंग नहीं है। इससे लगता है कि युवक ने युवती को बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिर भी जांच की जा रही है। सीडीआर आगे जांच तय करेगी।


इधर, युवक के परिजन सोमवार को पहले थाने गए, जहां इंस्पेक्टर ने उनसे कोई चर्चा नहीं की। इसके बाद यह लोग एएसपी/सीओ गभाना नीरज जादौन से मिले। उन्होंने युवती पक्ष की गिरफ्तारी की मांग रखी। जहां उन्होंने परिजनों को यही बताया कि अभी सर्विलांस डिटेल आना बाकी है। इसके बाद ही कुछ तय होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed