फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sweeper death in accident

हादसे में सफाईकर्मी की मौत, बवाल

Wed, 27 May 2015 02:03 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 27 May 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन

पला साहिबाबाद की वाल्मीकि बस्ती में मंगलवार देर रात नगर निगम सफाईकर्मी की मौत पर भड़की भीड़ ने जमकर बवाल किया। लोगों ने एक्सीडेंट के संदेह में जायलो गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और उसे आग लगाने तक की कोशिश की। साथ ही उस गाड़ी के ड्राइवर को भी जमकर पीटा। बाद में लोगों की भीड़ आगरा रोड काली मूर्ति पर आ गई और वहां भी जाम लगाने की कोशिश करते हुए हंगामा किया। हालांकि जाम तो पुलिस ने खुलवा दिया। मगर देर रात तक हंगामा जारी था और मौके पर पुलिस तैनात थी।

विज्ञापन

पला इलाके के प्रेम चौक स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी राजू का दो बेटों में बड़ा बाबूलाल (23) नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। देर रात करीब नौ बजे वह अपने घर के पास सड़क पार कर दुकान से गुटखा लेने गया, तभी गली के अंदर से आई एक कार ने बाबूलाल को टक्कर मारी और भाग गई। आनन-फानन एकत्रित युवक उसे जिला अस्पताल लेकर गए। मगर वहां मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को लेकर मोहल्ले में आ गए। इसी बीच लोगों ने देखा कि उसी रंग व साइज की एक जायलो दुर्घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर खड़ी है।

विज्ञापन

लोगों को संदेह हुआ कि इसी गाड़ी ने टक्कर मारी है। इसके बाद उस गाड़ी में जमकर तोडफ़ोड़ की और ईंट-पत्थर फेंके। इसी बीच पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। जब पुलिस पहुंची तो लोग गाड़ी में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे और गाड़ी के ड्राइवर को पीट रहे थे। पुलिस ने ड्राइवर को बचाकर कब्जे में लिया। बाद में इस गाड़ी को लेकर मौके पर दो मत दिखे। एक पक्ष का कहना था कि टक्कर मारने वाली गाड़ी का नंबर यूपी 85 से था, जबकि मौके पर मौजूद गाड़ी यूपी 81 नंबर की है। कुछ लोग इसी गाड़ी को आरोपी बता रहे थे। जब पुलिस ड्राइवर को ले आई तो तमाम युवक एकत्रित होकर चिरंजीलाल स्कूल के मोड़ पर काली मूर्ति के पास आ गए। वहां जाम लगाने की कोशिश करते हुए विद्युत स्टेशन पर रखी सीढ़ी सड़क पर लगा दी। मगर पुलिस ने जैसे-तैसे समझाकर जाम नहीं लगने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग उस गाड़ी के ड्राइवर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसओ सासनी गेट के अलावा कोतवाली, बन्नादेवी पुलिस व सीओ प्रथम और सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। बाद में शव को मौके से पुलिस ने जिला अस्पताल की मोरचरी भिजवाया। देर रात कुछ लोग अस्पताल में मौजूद थे। कुछ लोग थाने पर जमा थे और कुछ लोग मौके पर थे। हंगामा रुक-रुककर जारी था और पुलिस बल भी तैनात था। सीओ प्रथम के अनुसार ज्यादा मत उसी गाड़ी से एक्सीडेंट को लेकर है। जो भी तहरीर मिलेगी, उस आधार पर कार्रवाई होगी। मुआवजे आदि की मांग पर प्रशासनिक स्तर से निर्णय लिया जाएगा। जो भी संभव होगा मदद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed