{"_id":"58e7eb8d4f1c1b41485b766d","slug":"stoning-firing-in-two-communities-in-manduupur-pandit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडुपुर पैंठ में दो समुदायों में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांडुपुर पैंठ में दो समुदायों में पथराव, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 08 Apr 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पालीमुकीमपुर के गांव मांड़पुर की पैंठ में शुक्रवार को दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। लाठी, डंडे के साथ ही पथराव हुआ जिसमें कई लोग लहूलुहान हो गए। इसके साथ ही फायरिंग हुई जिससे पैंठ में अफरा-तफरी मच गई।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते एसडीएम शिवकुमार, सीओ विजयेंद्र द्विवेदी, पालीमुकीमपुर, अतरौली और दादों थानों के फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और मामले जानकारी की। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।
गांव मांड़पुर में शुक्रवार को पैंठ लगती है। यहां लगने वाली दुकानों से कुछ लोग अवैध उगाही कर रहे थे। बताते हैं कि उगाही के विरोध पर ही कहासुनी शुरू हुई। दोनों पक्षों के लोग वहां पर एकजुट हो गए। देखते ही देखते मारपीट, पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इससे पैंठ में भगदड़ मच गई। एक पक्ष से ललित कुमार निवासी बहोना कोटरा, रमेश चंद्र, मीतू, शकुंतला देवी घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
उधर इस मामले में एसडीएम का कहना है कि रुपयों के लेनदेेन को लेकर विवाद और मारपीट हुई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। निष्पक्ष कार्रवाई होगी। तनाव जैसी कोई बात नहीं है।