{"_id":"5a3c16a14f1c1ba7678c3182","slug":"st-fidelis-school-teacher-s-pursuit-looter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट फिदेलिस स्कूल की शिक्षिका का पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट फिदेलिस स्कूल की शिक्षिका का पर्स लूटा
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
ऊपरकोट कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया लूट का अपराधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में सक्रिय बदमाश लगातार छिनैती और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार सुबह-सुबह बन्नादेवी इलाके में गूलर रोड पर प्रख्यात हार्डवेयर कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली संत फिदेलिस स्कूल की शिक्षिका को लूट लिया गया। वारदात उस वक्त हुई, जब शिक्षिका स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार तमंचा दिखाकर धमकाकर पर्स लूट ले गए। इस संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है।
न्यू अशोक नगर देहली गेट निवासी हार्डवेयर कारोबारी कपिल शर्मा की पत्नी प्रियंका शर्मा संत फिदेलिस स्कूल रामघाट रोड में पढ़ाती हैं। वह गुरुवार सुबह वह बन्नादेवी इलाके में गूलर रोड नाले की पुलिया पर पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थीं, तभी वहां पहुंचे दो बाइक सवार महिला के पास पहुुंचे और उसको तमंचा दिखाया और धमकाते हुए हाथ में लगा पर्स लूट कर भाग गए। महिला ने शोर मचाया, जब तक बदमाश बहुत दूर जा चुके थे। इस दौरान महिला के हाथ में लगा मोबाइल बच गया। मोबाइल से उन्होंने तत्काल सूचना कपिल शर्मा को दी। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कपिल शर्मा की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पर्स में 3-4 हजार रुपये की नकदी, जरूरी कागजात, दैनिक प्रयोग का सामान रखा होने का उल्लेख किया है। शिक्षिका की माने तो बदमाश यामाहा की नए मॉडल की बाइक पर सवार थे। एसएसआई बन्नादेवी वीपी सैनी के अनुसार मामले में तहरीर मिल गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
महिला पुलिसकर्मियों का पर्स पार
महानगर के गांधीपार्क रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर दो महिला पुलिसकर्मियों से एक जेबकट ने पर्स पार कर दिया। जिसे मौके से ही दबोच लिया गया। गुरुवार को दो महिला कांस्टेबल मेरठ से बस द्वारा आगरा जा रही थीं। दोपहर में महिला कांस्टेबल गांधीपार्क बस स्टैंड पर उतर गईं और दूसरी बस का इंतजार कर रही थीं, तभी एक जेब कट ने एक महिला पुलिसकर्मी का पर्स पार कर दिया। जिसकी खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। इधर उधर तलाश करते हुए जेबकट को दबोच लिया गया। जिसके पास से पर्स बरामद कर महिला पुलिसकर्मी को सौंप दिया।
विज्ञापन
खेत पर गई महिला को लूटा
लोधा के भरतपुर मेें खेत की ओर जा रही महिला से झपट्टा मारकर बदमाश कानों के कुंडल लूट ले गए। विरोध करने पर महिला व उसके बेटे को धक्का देकर खेत में गिरा दिया। गांव भरतपुर निवासी तारावती पत्नी रामवीर अपने पुत्र जितेंद्र के साथ बंबा के पास गेहूं की फसल में खाद लगाने जा रही थी, तभी खेत के ही पास एक बाइक पर आये तीन युवकों ने महिला के कान पर झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिया। जब इसका विरोध उसने व बेटे ने किया तो दोनों को धक्का मारकर युवक फरार हो गए। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर जांच शुरू कर दी हैै।
पूर्व विधायक की पुत्रवधू को लूटने वाला दबोचा
महानगर के पड़ाव दुबे पर एक पखवाड़ा पहले पूर्व विधायक केके नवमान की पुत्रवधू से हुई लूट को मोहल्ला पठानान के जुबेर नाम के युवक ने अंजाम दिया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया पर्स व नकदी बरामद की है। अभी मोबाइल बरामदगी शेष है। जिसके लिए उसके फरार साथियों को तलाशा जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सराय रतनलाल निवासी पूर्व विधायक स्व. केके नवमान की पुत्रवधू रेखा पत्नी अंकित नवमान को 6 दिसंबर केा पड़ाव दुबे पर उस समय लूटा गया था, जब वह शाम के वक्त बाजार जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। इनसे लूटे गए पर्स में नकदी, मोबाइल आदि सामान था। इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने जुबेर पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला पठानान को लूटे गए पर्स व उसमें रखे 6 हजार रुपये में से दो हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके पास से 120 ग्राम डायजापाम भी बरामद हुआ है। इस वारदात में जुबेर के साथ मुरशान पुत्र सलीम व फैज पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला गढ़ पठान अभी फरार हैं, जिनके पास लूटा गया मोबाइल होने की बात उजागर हुई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इधर, बन्नादेवी पुलिस ने लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे आमिर निवासी चिराग चियान थाना देहलीगेट को खैर रोड वाईपास से गिरफ्तार किया है। इस पर पूर्व में कई मुकदमे चल रहे हैं।
दर्जी के घर लूट में मुखबिरों का सहारा
महानगर के जमालपुर से सटी फॉरेस्ट कॉलोनी में एक सप्ताह में दो घरों में हुई लूट के मामले में पुलिस मुखबिरों का सहारा ले रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को इस वारदात में कोई सफलता नहीं मिली है। मगर हर संभव प्रयास जारी हैं। बता दें कि बुधवार को यहां दिनदहाड़े एक दर्जी के मकान में दो बदमाशों ने घुसकर उसकी अकेली पत्नी को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया था। इससे चार दिन पहले भी इसी तरह यहां एक कारोबारी के मकान में घुसकर बदमाश लूटपाट कर ले गए थे। इन दोनों वारदातों के खुलासे के लिए सिविल लाइंस पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है।