फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP leader accused of molesting and threatening to burn by acid

सपा नेता पर छेड़खानी और तेजाब से झुलसाने की धमकी का आरोप

Thu, 28 May 2020 08:31 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 28 May 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क क्षेत्र के एटा चुंगी की एक छात्रा संग उसके पड़ोसी सपा नेता पर छेड़खानी का आरोप लगा है। छात्रा ने दोस्ती से इनकार किया तो उसके चेहरे को तेजाब से झुलसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



छात्रा ने बताया कि लंबे समय से नामजद जितेंद्र यादव उसे परेशान कर रहा है। छेड़खानी के साथ ही गाड़ी में बैठकर चलने का दबाव बनाता है। मोबाइल पर फोन करना शुरू किया। 20 मई को वह दवा लेने के गई थी। तभी वहां नामजद व उसका एक साथी आ गया। छेड़खानी कर दी। भीड़ जुटने पर दोनों धमकाते हुए भाग गए।
विज्ञापन



थाना पुलिस को मामले में तहरीर दे दी है। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर सुनील पाल धामा के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि आरोपी सपा नेता है। सपा नेता जितेंद्र यादव ने इस मामले में बृहस्पतिवार को एसएसपी से मुलाकात की और झूठा मुकदमा साजिश के तहत दर्ज कराने व जांच कराकर न्याय दिलाने का अनुरोध किया। एसएसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed