{"_id":"5a172b974f1c1b4c528b53f3","slug":"son-of-roadways-worker-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेजकर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेजकर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में विलाप करते परिजन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के देहली गेट इलाके में मैलरोज बाईपास पर गुरुवार देर रात दोस्तों संग बैठकर बतिया रहे रोडवेजकर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर फरार हो गए, जबकि गोली युवक के सीने को चीरती हुई पीठ के रास्ते पार हो गई। हत्याकांड के मूल में चचेरे भाई से चल रही रंजिश को माना जा रहा है।
मूल रूप से हाथरस जनपद के सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला सलेम निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव बुद्ध विहार डिपो में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। लंबे समय से वह देहली गेट की मैलरोज बाईपास से सटी प्रिंस कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। घर में तीन बेटों में संजू उर्फ संजीव यादव (27) सबसे छोटा था। उसने बीएससी की पढ़ाई की थी और नौकरी की तलाश में था। उसकी शादी भी विजयगढ़ क्षेत्र के गांव नगला काशी निवासी युवती से तय हो गई थी। छह फरवरी को शादी होनी थी।
गुरुवार देर रात करीब 10 बजे संजू अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी से निकलकर मैलरोज बाईपास पर फार्म हाउस के पीछे दुकानों की पटरियों पर बैठा था। उसके पिता किसी परिचित की शादी में गए थे। तभी वह मोबाइल लेकर निकल गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर बातचीत के दौरान अचानक गालीगलौज शुरू हुई और संजू को गोली मार दी गई। अंधेरे में गोली चलाने वाला भाग गया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई और खबर पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
मेडिकल ले जाते-जाते उसने बातचीत में विनीत नाम के युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया। मगर वहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में खबर पर पिता व अन्य परिजन पहुंच गए। पिता के अनुसार जिस विनीत नाम के युवक पर गोली चलाने का आरोप है, उसकी बहन को ले जाने का आरोप संजू के चचेरे भाई पर लगा था। इसी बात से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। मगर उस रंजिश से हमारा कोई लेना देना नहीं है।
सजू को क्यों निशाना बनाया गया, यह खुद नहीं समझ पा रहे हैं। एसओ देहली गेट अनुज कुमार के अनुसार मौके से शराब व पानी की खाली बोतल मिली है। विनीत का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश में दबिश दिलाई जा रही है। बाकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। इधर, हत्या की खबर पर एसपी सिटी व सीओ प्रथम भी मेडिकल कालेज पहुंच गए थे।