फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shot by miscreants in the road Holdap looted millions

छर्रा में बदमाशों ने रोड होल्डअप कर लाखों लूटे

Fri, 24 Feb 2017 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 24 Feb 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
Shot by miscreants in the road Holdap looted millions
Shot by miscreants in the road Holdap looted millions - फोटो : Amar Ujala
थाना बरला के नरौना- बरला मार्ग स्थित रानी कलियानपुर-रघुपुरा के बीच माता के मंदिर के पास हथियारबंद बदमाशों ने रोड होल्डअप कर नवविवाहिता, कैंटर व मैक्स चालक से मारपीट करते हुए पांच लाख रुपये के जेवर व नकदी लूट ली। रोड होल्डअप की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एसएसपी व सीओ बरला मौके पर पहुंच गए और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन

 गांव रानी कलियानपुर निवासी नईमुद्दीन के पुत्र मो. शमशाद की बरात गुजरात के बड़ौदा में गई थी। मो. शमशाद अपनी पत्नी निशा व साली शमा के साथ बड़ौदा से हवाई यात्रा कर दिल्ली पहुंचे, वहां से अलीगढ़ आए थे। बुधवार रात मो.  शमशाद के मौसेरे भाई मो. अनीश पुत्र मो. रफीक, मो. शाहरुख पुत्र कमरुद्दीन व रुख्सार कार से उन्हें लेने आए थे। रात दो बजे सभी लोग गाड़ी से गांव की ओर जा रहे थे कि नरौना-बरला मार्ग स्थित रानी कलियानपुर-रघुपुरा के बीच माता रानी मंदिर के पास उन्हें रोड पर कटा हुआ पेड़ दिखाई दिया।
विज्ञापन

 इस पर मो. अनीश ने गाड़ी रोक ली और पेड़ को साइड में करने के लिए सभी लोग उतर गए, तभी अचानक एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए दूल्हे मो. शमशाद से सोने की चेन, दो अंगूठी, 30 हजार की नकदी पत्नी निशा से सोने का हार, टीका, झुमकी, तीन अंगूठी, दो चूड़ी सोने की, पायजेब और 20 हजार की नकदी, साली शमा से जेवरात और चालीस हजार की नकदी, मो. अनीश से 55 हजार की नकदी, मो. शाहरुख से पांच हजार की नकदी व रुखसार से दो हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने मारपीट करते हुए मो. अनीश का हाथ भी तोड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने भाड़ा खाली कर पीछे से आ रही कैंटर व मैक्स को भी घेर लिया। कैंटर चालक विक्रम पुत्र रमेश चंद्र से 22 हजार की नकदी व मैक्स चालक से 22 सौ रुपये लूट लिए। यह खबर सुनकर पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

 सूचना पाकर एसएसपी राजेश पांडेय, सीओ बरला अमानत मान सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों से घटना की जानकारी की। थाना प्रभारी ऊदल सिंह ने बताया कि गांव में पूछताछ के बाद पीड़ितों से तहरीर के लिए कहा गया, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है। घटना के संबंध में सीओ बरला ने बताया कि लुटेरे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed