फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shashi murder of Jaiver close to electoral ranks

चुनावी रंजिश में जयवीर के करीबी शशी की हत्या

Mon, 27 Nov 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Shashi murder of Jaiver close to electoral ranks
शशी चौहान का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वरियर्स सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक व पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह के करीबी शशी चौहान उर्फ सोनू (44) की रविवार देर रात बन्नादेवी थानाक्षेत्र के नई बस्ती इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शशी के भाई चंद्रहास सिंह की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके भाई की हत्या  अर्शी नामक युवक ने की, जबकि साजिद और शकील इस साजिश में शामिल थे। 
विज्ञापन


निकाय चुनाव में भाजपा का प्रचार करने के कारण ये तीनों शशी से नाराज थे। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को मौके पर शराब की बोतल व गिलास मिले हैं।
विज्ञापन

तहरीर में चंद्रहास सिंह ने बताया कि रात में वह घर पर थे कि उनके परिचित सत्तन सिंह ने फोन पर बताया कि सोनू को गोली मार दी गई है। अब इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में जब मैं मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो देखा कि सोनू लंबी-लंबी सांसें ले रहा है। उसने बताया कि साजिद और शकील उसे घर से बुलाकर ले गए थे। वे लोग बैठकर बात कर रहे थे कि तभी अर्शी वहां आया और उसने यह कहते हुए गोली मार दी कि तुम और तुम्हारे भाई भाजपा का बहुत प्रचार कर रहे थे। चंद्रहास ने बताया कि वह संघ का सक्रिय कार्यकर्ता है।  इस खबर पर पूर्व मंत्री सहित तमाम सियासी लोगों का यहां जमावड़ा लग गया। एसएसपी सहित आला अधिकारी भी पहुंच गए। देर रात तक हत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। दूसरे समुदाय से जुड़े कुछ नाम संदिग्ध के रूप में सामने आए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।


मूल रूप से चंडौस थानाक्षेत्र के गांव ऊमरी निवासी शशी चौहान पुत्र भीष्मपाल सिंह लंबे समय से बन्नादेवी थाने के सामने की पृथ्वीराज नगर कॉलोनी में रहते थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। मां व पूरा परिवार एक साथ ही रहता है। शशी प्रापर्टी व्यापार के अलावा तहसील तिराहा स्थित राजेंद्र अखाड़ा के सामने वरियर्स सिक्योरिटी एजेंसी चलाते थे।     

शशीसिंह की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कई पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
-अतुल श्रीवास्तव एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed