{"_id":"6ae397df459278aa220794b7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160480-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ठीक करते समय स्टार्ट हो गया ट्रक, चालक की कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ठीक करते समय स्टार्ट हो गया ट्रक, चालक की कुचलकर मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चमरौली गांव के पास सही करते समय ट्रक स्टार्ट हो गया। गियर पड़ा होने से आगे बढ़ गया। पहिये के नीचे आकर चालक की मौत हो गई।
दही थाना क्षेत्र के मैकुआखेड़ा गांव निवासी योगेश यादव (30) ट्रक चालक थे। बृहस्पतिवार सुबह गौरा कठेरवा गांव स्थित सीमेंट फैक्टरी से सीमेंट लादकर घाटमपुर जा रहे थे। अजगैन के चमरौली गांव के पास अचानक ट्रक बंद हो गया। ठीक करने के लिए ट्रक के नीचे घुसकर चालू करने की कोशिश कर रहे थे। अचानक ट्रक स्टार्ट हुआ और गियर में होने से उसे ही रौंद दिया।
गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई महेश ने बताया कि दो भाइयों में बड़े थे। एक साल पहले ही अनुराधा से विवाह हुआ था। एक बेटी हुई थी, उसकी मौत हो चुकी है। करवा चौथ के दिन अनुराधा का सुहाग उजड़ गया। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।