{"_id":"5c083b0fbdec224191302601","slug":"security-alert-on-december-6-and-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर और बुलंदशहर को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा चाक चौबंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिसंबर और बुलंदशहर को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा चाक चौबंद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पांच दिसंबर की रात्रि माल गोदाम तिराहे पर तैनात पीएससी बल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिसंबर आज है। पुलिस प्रशासन ने इस खास दिन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस, पीएसी और आरएएफ की गुरुवार सुबह गश्त होगी। अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर ऐसे लोगों को कड़ी धाराओं में जेल भेजा जाएगा। मुख्य सचिव ने बुधवार की शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बुलंदशहर बवाल, छह दिसंबर और नौ दिसंबर को श्रीराम मंदिर को लेकर भाजपाइयों के दिल्ली कूच के आह्वान पर कड़ी नजर रखने का फरमान दिया है।
इधर, शहर में अमन चैन की दुआ हो रही है।
शौर्य दिवस/काला दिवस एवं बुलंदशहर कांड को लेकर जनपद में अलर्ट घोषित हो गया है। सांप्रदायिक दृष्टि से अति संवेदनशील अलीगढ़ महानगर को सुरक्षा की दृष्टि से छह जोनों में बांटा गया है। सभी में मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है। ऊपरकोट जामा मस्जिद के आसपास मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाने के साथ ही पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। अन्य मिश्रित आबादी वाले इलाकों, प्रमुख चौराहे, भीड़भाड़ वाले बाजार, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर भी निगरानी कड़ी कर दी गई है। इधर शासन के मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने शौर्य दिवस पर हिंदूवादी एवं अन्य संगठनों की पल-पल की गतिविधियों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिये। विशेष रूप से गोकशी के मामलों पर पैनी नजरें रखने एवं नौ दिसंबर को हिंदूवादी संगठनों के दिल्ली कूंच कार्यक्रम पर नजर रखने को कहा।
सोमवार को बुलंदशहर में हुई इंस्पेक्टर की हत्या के बाद अलीगढ़ सहित समूचे पश्चिमी यूपी में पहले से ही अलर्ट घोषित किया गया है। गुरुवार आज छह दिसंबर है और इस दिन को हिंदूवादी संगठन शौय दिवस के रूप में मनाते हैं। इसको लेकर सायं पांच बजे से विशेष अलर्ट घोषित किया गया है। महानगर को छह जोनों में बांटा गया है। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाके ऊपरकोट, मामू भांजा, रसलगंज, सराय सुलतानी, सराय हकीम, मदारगेट, देहलीगेट, दही वाली गली, अब्दुल करीम चौराहा, कनवरीगंज समेत 26 अति संवेदनशील प्वाइंटों पर पहरा कड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि शौर्य दिवस पर विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों के शौर्य दिवस एवं इसी दिन बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के स्थानीय अध्यक्ष एसएम कयाम के नेतृत्व में ऊपरकोट जामा मस्जिद पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देने का एलान किया गया है। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है। सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम प्रथम एवं एसीएम द्वितीय के साथ सीओ, एसओ की भी जिम्मेदारियां तय करते हुए भ्रमणशील रहने एवं पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए ऊपरकोट पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस एवं एक गारद पीएसी की व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजार, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर भी चेकिंग करायी जा रही है।
शौर्य दिवस पर सुरक्षा के साथ गोकशी की घटनाओं पर पुलिस एवं प्रशासन की विशेष नजर है। मुख्य सचिव ने भी वीसी में गोकशी की घटनाओं पर विशेष नजर रखने को कहा है। यही नहीं नौ दिसंबर को हिंदूवादी संगठनों के दिल्ली कूच पर भी नजर है। इसे देखते हुए थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी के निर्देश दिये गए हैं।
-चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
अफवाहों पर ध्यान न दे जनता: एसएसपी
अलीगढ़। एसएसपी अजय कुमार साहनी ने आम जनमानस से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी तत्काल सक्षम अधिकारी को सूचना दी जाय। उसे बख्शा नहीं जाएगा।