फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   School student brutally beaten, director Sue

स्कूल में छात्र को बेरहमी से पीटा, डायरेक्टर पर मुकदमा

Wed, 19 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Wed, 19 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
School student brutally beaten, director Sue
medical checkup - फोटो : amar Ujala
बन्ना देवी थाने के पास जीटी रोड स्थित इंग्राहम इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में मामूली बात पर सोमवार को छठवीं कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा गया। छात्र के शरीर पर छड़ी के निशान साफ  नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जब परिजनों को खबर मिली तो वह शिकायत लेकर स्कूल गए। परिजनों का कहना है कि शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने उलटा उनके साथ दुर्व्यवहार कर दिया। गुस्साए परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। जहां पुलिस ने प्रिंसिपल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बन्नादेवी क्षेत्र की जवाहर नगर निवासी सुशील सिंह का 13 वर्षीय बेटा नमन इस स्कूल में कक्षा 6 बी का छात्र है। बच्चे के पिता का आरोप है कि गेम्स पीरियड में नमन ग्राउंड पर खेलने जा रहा था। उसके हाथ में पानी की बोतल थी। क्लास के मॉनीटर ने उसे खेलने से रोक दिया। इस दौरान कुछ विवाद हो गया। इस पर क्लास टीचर नमन को लेकर स्कूल के डायरेक्टर एसएन सिंह के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि डायरेक्टर ने छड़ी से नमन को पीटा। छड़ी की मार के निशान उसके शरीर पर उभर आए। बच्चे ने घर आकर सारी बात    परिजनों को बताई और चोट भी दिखाई। बच्चे को लेकर परिजन स्कूल पहुंचे, मगर कोई संतोषजनक जवाब के बजाये उनके ही साथ दुर्व्यवहार किया गया। बच्चे के पिता ने डायरेक्टर के विरुद्ध बन्नादेवी थाने में तहरीर दे दी। एसओ अमित कुमार ने बताया कि आरोपी डायरेक्टर एसएन सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बच्चे का मेडिकल कराया गया है।

छात्रा की बेरहम पिटाई, शिकायत पर दादी को भी पीटा
पिसावा कस्बे में एसके पब्लिक स्कूल का एक शिक्षक जल्लाद ही बन बैठा। पहले तो पहली कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा को डंडों से बेरहमी से पीटा। घर पर शरीर में चोट के निशान देख अगले दिन उसकी बुजुर्ग दादी शिकायत करने पहुंची तो उस शिक्षक ने उनकी भी पिटाई कर दी। जैसे तैसे दादी अपनी पोती के साथ जान बचाते हुए भागी। बाद में पुलिस ने उक्त शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बताते हैं कि एसके पब्लिक स्कूल के अध्यापक छोटू पुत्र जगदीश प्रसाद ने सोमवार को आठ वर्षीय छात्रा को क्लास रूम में ही डंडे से पीटा था। उसके शरीर में डंडे के नीले निशान देख परिजनों के होश उड़ गए। मंगलवार सुबह दादी बच्ची को साथ लेकर स्कूल पहुंची।


उक्त शिक्षक से मासूम बच्ची को इस तरह पीटने पर आपत्ति जताई तो शिक्षक छोटू ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने छात्रा और उसकी दादी का डाक्टरी परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष वीपी गिरि ने कहा कि शिक्षक ने मासूम छात्रा की बेरहमी से पिटाई की है जो गलत है। छात्रा के दादा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed