फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samosa account miscreants showered bullets on charges of murder , death

समोसा खाते हत्या के आरोपी पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, मौत

Sat, 13 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Samosa account miscreants showered bullets on charges of murder , death
समोसा खाते हत्या के आरोपी पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना गांधी पार्क के छर्रा अड्डा पुल के नीचे अदालत से लौट रहे एक हत्या के आरोपी व्यक्ति की गोली  मारकर हत्या कर दी। माना जा रहा है कि यह हत्या गांव की प्रधानी की रंजिश के चलते अंजाम दी गई है।
विज्ञापन

नगरिया पट्टी चाहरम अकराबाद निवासी 55 वर्षीय तोताराम पुत्र भूदेव 21 नवंबर 2015 को गांव के प्रधान प्रत्याशी हीरा सिंह की हत्या का आरोपी था, जो कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से आया था। शुक्रवार को वह अपने बेटे ध्ीरेंद्र, महेंद्र के साथ कचहरी अपने वकील से मिलने आया था। यहां से चारों दो बाइकों द्वारा गांव की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन

छर्रा अड्डा पुल के नीचे चारों खड़े होकर समोसा खा रहे थे, तभी एक पल्सर बाइक पर आये युवकों ने तोताराम पर  गोलियां बरसा दीं। गोली चलते ही भीड़ वाले बाजार में अफ रा-तफ री मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी तोताराम खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके बेटे उपचार के लिए वरुण हास्पिटल ले ही जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही गांधीपार्क, क्वार्सी व सिविल लाइन पुलिस के साथ सीओ व एसपी सिटी भी पहुंच गये। पूरे मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के   लिए भेज दिया। वहीं बताया जाता है यह रंजिश गांव में वर्षों पुरानी प्रधनी के चुनावों को लेकर ही चली आ रही है।

जिन युवकों पर तोताराम की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है वह प्रधन प्रत्याशी की हत्या के बाद पैरवी कर रहे थे। हालांकि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। कुछ और कहानी भी निकल कर आ सकती है। इस घटना के संबंध में देर रात मृतक तोताराम के बेटे वीरेंद्र ने गांव ही जितेंद्र, किशन लाल, कमलेश, पवन, मनोहर और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed