{"_id":"5bf1d7c4bdec2269ba10d7e4","slug":"salver-gang-lawsuit-against-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉल्वर गिरोह: चार के खिलाफ मुकदमा, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सॉल्वर गिरोह: चार के खिलाफ मुकदमा, तीन फरार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रवेश पत्र व प्रमाण पत्र बनाने के आरोपी की जानकारी देते एसपीआरए।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश पत्र में फर्जीवाड़ा कर टैट परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के शनिवार को पकड़े गए सदस्य राम प्रकाश सुमन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें तीन फरार हैं। इसके पास से 15 अभ्यर्थियों के टैट के लिए बने फर्जी प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, मार्क्सशीट, कंप्यूटर उपकरण आदि बरामद हुए हैं। कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और अन्य डाटा प्रोसेस किया जा रहा है, जिसके बाद तस्वीर और साफ हो जाएगी।रविवार को पुलिस लाइन के मीटिंग हाल में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणि लाल पाटीदार ने बताया कि 18 नवंबर को जिले में टैट की परीक्षा का आयोजन होना था। पुलिस इसी संबंध में सभी जगह चौकसी बरत रही थी। इसी क्रम में शनिवार को कस्बा इगलास में सामान्य रूप से गश्त आदि चल रही थी तो तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सासनी रोड स्थित सत्यपाल चौधरी के मकान में बनी दुकानों में एक चाचा कंप्यूटर वाले राम प्रकाश सुमन के यहां पर टैट परीक्षा के फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो पाया कि आरोपी राम प्रकाश सुमन पुत्र पतिराम, निवासी गांव ब्यौही, कोतवाली इगलास, वास्तविक प्रवेश पत्रों में काट झांट कर दूसरे का फोटो चस्पा कर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर रहा है। जिससे आवेदक के स्थान पर कोई और दक्ष व्यक्ति परीक्षा देकर उसे पास करवा सके। पकड़े जाने के बाद राम प्रकाश सुमन ने स्वीकार कर लिया कि वह फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर रहा था और उसने जिले के गोंडा थाने के कैमथल गांव निवासी उन तीनों व्यक्तियों के नाम भी बताए जो उससे यह काम करवा रहे थे।
दबिश के दौरान यह तीनों पुलिस के आने की भनक लगते ही भाग गए थे। पुलिस ने 15 फर्जी प्रवेश पत्र, उनके साथ लगने वाला फर्जी निर्वाचन कार्ड, फर्जी आवेदक की मार्कशीट, उत्तर प्रदेश सरकार की नकली मुहर, एसएसपी की मुहर आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने पूरे कंप्यूटर सेटअप, प्रिंटर आदि को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राम प्रकाश सुमन के अलावा गोंडा के कैमथल निवासी सोनू पुत्र नामालूम, मनोज पुत्र नामालूम और गांव ढांटौली निवासी विष्णु सहित कुल चार लोगों के खिलाफ धारा 774-18, धारा 420, 437, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।