फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   saket Vihar apartment in the theft of millions of

साकेत विहार में मकान से लाखों की चोरी

Tue, 02 Feb 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
saket Vihar apartment in the theft of millions of
महानगर में छुट्टा घूमते बदमाशों ने रविवार रात नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी के घर से लाखों का माल पार कर दिया। यह घटना क्वार्सी के सुरेंद्र नगर से सटी साकेत विहार कॉलोनी में हुई। चोरों ने नगर निगम कर्मी के बंद मकान को उस समय निशाना बनाया, जब वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में सासनी गेट इलाके में शादी में गया था।
विज्ञापन


आधी रात को जब परिजन लौटे तो दरवाजे पर आहट होते ही चोर छत के रास्ते भाग गए। खबर पर पुलिस बुला ली गई। इस संबंध में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


साकेत विहार कॉलोनी निवासी मानवेंद्र सिंह चौहान नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए हैं। रात वह परिवार के साथ सासनी गेट के मैरिज होम में शादी में गए थे। उनके पीछे से बंद मकान का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए और करीब तीन लाख रुपये नगद, चार लाख रुपये कीमत के जेवरात, अन्य कीमती सामान सहित दस लाख से अधिक का माल एकत्रित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात को जब मानवेंद्र परिवार सहित लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा देख उन्हें शक हुआ। अंदर घुसने लगे तो बदमाशों को अंदर कुछ अहसास हो गया और वह छत के रास्ते पड़ोसी के मकान से कूदकर भाग गए। बाद में अंदर सामान फैला देख और सेफ खुली देख वह समझ गए।


 चोरों ने आराम से पूरे घर की तलाशी ली थी। रसोई में खाना पीना तक खाया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एसओ के अनुसार जांच पड़ताल के बाद तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed