फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbery in Yakutpur by holding family hostage

याकूतपुर में परिवार को बंधक बनाकर डाका

Sun, 27 Dec 2020 05:19 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 27 Dec 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
धनीपुर हवाई पट्टी से सटे गांव याकूतपुर की नई आबादी में शुक्रवार रात डेयरी संचालक के घर बदमाशों ने डाका डाल दिया। इस दौरान परिवार को मारपीट कर हथियारों के बल पर बंधक बनाते हुए जेवरात-नकदी के अलावा 11 पशु भी लूट ले गए। मध्य रात्रि खबर पर पहुंची पुलिस ने ही कमरे में बंद परिवार को बंधनमुक्त किया और जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ित परिवार ने मथुरा के दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में देनदारी से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है।
विज्ञापन



धनीपुर हवाई पट्टी और ओजोन सिटी के मध्य स्थित गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गांव याकूतपुर निवासी मुकेश कुमार डेयरी चलाते हैं। उन्होंने गांव के बाहर नई आबादी में अपना मकान व डेयरी बना रखी है। वहीं परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया। घर में पत्नी के अलावा माता-पिता भी हैं।
विज्ञापन



इसी बीच रात करीब 12 बजे आठ-दस बदमाश दीवार फांदकर अंदर घर में घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने आते ही मुकेश व उसकी पत्नी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे माता-पिता को भी बंधक बना लिया। फिर उन्होंने मुकेश के साथ मारपीट की और कमरे की चाबी छीनकर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद अलमारी में रखे 46 हजार रुपये, कुछ जेवरात लूट लिए। साथ ही बाहर घेर में बंधी आठ भैंस, तीन बछड़े भी लूट ले गए। इस दौरान मुकेश का एक मोबाइल भी छीन लिया था, मगर एक मोबाइल मुकेश के पास ही रह गया था। बदमाशों के जाने के बाद करीब साढ़े 12 बजे मुकेश ने यूपी-112 पर डाके की दी। 


खबर पर पहुंची पीआरवी ने परिवार को बंधनमुक्त किया। इसी बीच सूचना पर पहले क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल मौके पर पहुंचे। पीछे-पीछे गांधीपार्क इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर भी आ गए। उन्होंने पीड़ित परिवार पूछताछ की। आसपास बदमाशों को तलाश भी गया। मगर कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित को गांधी पार्क थाने ले जाया गया।



जहां उसने मथुरा के कोसी निवासी चांद के अलावा एक अन्य नामजद व सात-आठ अज्ञात साथियों के खिलाफ बंधक बनाकर डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में मुकेश का चांद से रुपयों की देनदारी का विवाद भी निकलकर आ रहा है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क व क्वार्सी देर रात तक दबिश देने में जुटे थे। इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी जांच में खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed