फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbery at AMU employee's house

एएमयूकर्मी के घर डाका

Tue, 29 Sep 2015 01:30 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 29 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
रात में घुसे बदमाशों ने बंधक बनाकर की लूटपाट, लाखाें का सामान ले गए
विज्ञापन

एएमयूकर्मी के घर डाका
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। रविवार रात को क्वार्सी के मौलाना आजाद नगर में एक एएमयूकर्मी के घर को निशाना बनाया गया। लाखों की लूट-पाट करने के साथउनके परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट भी की गई। जाते समय बदमश उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में छत के रास्ते चढ़कर बड़े बेटे ने बाहर से दरवाजा खोला। फिर पड़ोसियों व पुलिस को सूचना दी गई।

मौलाना आजाद नगर निवासी गौहर अली एएमयू यूनियन स्कूल में कार्यरत हैं। घर में उनकी पत्नी सजदा बेगम के अलावा तीन किशोर बेटे भी साथ रहते हैं। रात को गौहर मकान की छत पर और सजदा तीनों बेटों के साथ नीचे कमरे में सोयी हुई थीं। इस बीच, रात करीब डेढ़ बजे मकान से सटे खाली प्लाट के सहारे सात बदमाश पहले छत पर और फिर गौहर को हथियाराें के बल पर काबू कर नीचे ले आए। उन्हाेंने नीचे सोये परिजनों को जगाया। इसके बाद सभी को चारपाई पर बैठाकर पिटाई की गई। उनसे सेफ की चाभियां लेकर बेड, सेफ, कमरे, रसोई आदि की तलाशी ली गई। इस दौरान बदमाशों के करीब तीन लाख से अधिक के जेवरात, 35 हजार  नगदी  आदि हाथ लग गए। करीब दो घंटे घर में रहनेे के बाद वे उन्हें बाहर से बंद कर चलते बने। सूचना पर क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में फील्ड यूनिट, एसपी सिटी आदि भी पहुंचे। पुलिस ने गौहर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ के अनुसार, बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed