फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robber arrested from tocchigarh by police

तोछीगढ़ से लुटेरा लाला गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ इगलास
अमर उजाला ब्यूरो/ इगलास Updated Mon, 10 Aug 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लूट की घटनाओं के आरोपी को
विज्ञापन
उसके गांव तोछीगढ़ से गिरफ्तार  किया है। इसके दो साथी पहले पकड़े जा चुके हैं।
कोतवाल संजीव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट की घटनाओं के आरोपी गांव तोछीगढ़ निवासी लाला उर्फ  धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र के घर पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में दबिश दी गई थी। इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया तो उसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया।

लूट के आरोपी लाला ने विगत 1 अप्रैल को बुलंदशहर के आलू व्यापारी महेंद्र सिंह से सासनी रोड पर चार लाख रुपये और कार लूटी थी। इनके एक साथी को पुलिस ने घटना के बाद ही गांव गिदौंली से पकड़ लिया था। वहीं इसके द्वारा 20 मार्च को शिवदान सिंह इंस्टीट्यूट  के सामने मथुरा निवासी बलदेव प्रसाद से चार लाख रुपये व मोबाइल तथा 4 मार्च को गांव पाताल खेडिय़ा निवासी बैंक मैनेजर रामकुमार व इसकी पत्नी से हाथरस मार्ग पर गांव तोछीगढ़ बम्बा के समीप दस लाख की ज्वैलरी से भरा बैग लूटा था। इसके पकड़े गए साथी रिंकू पुत्र    इंद्रपाल निवासी गिदौंली ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम सोनू ठाकुर पुत्र विशम्वर सिंह निवासी सारसौल अलीगढ़, लाला उर्फ  धर्मेन्द्र पुत्र राजेंद्र और महेंद्र सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी तोछीगढ़ बताए थे। जिसमें रिंकू व सोनू पूर्व में जेल भेजे जा चुके हैं। कोतवाल ने बताया लाला दूसरे जिलों में हुई लूट की घटनाओं में भी आरोपी हो सकता है इसकी संबंधित जिलों से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed