फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Resentment from the remains of cow dung, stayed for two hours on the highway

गोवंश के अवशेष मिलने से आक्रोश, दो घंटे जाम रखा हाईवे

Sun, 04 Feb 2018 01:48 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Sun, 04 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
Resentment from the remains of cow dung, stayed for two hours on the highway
लोगों को समझाते एसडीएम खैर जोगिंदर सिंह (आईएएस) तथा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों को सोफा नहर किनारे गोवंश के अवशेष नजर आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सूचना पर बजरंग दल नेता भी पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


जाम से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग परेशान रहे। एसपी देहात और एसडीएम खैर को जाम खुलवाने में पसीना आ गया। बमुश्किल समझाकर अधिकारियों ने जाम खुलवाया। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश के अवशेष बरामद किए हैं। अज्ञात में गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


 खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने सोफा नहर किनारे गोवंश के अवशेष देखते ही गांव में सूचना दी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उधर हिंदू युवा वाहिनी के कपिल शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मवीर सिंह लोधी, प्रखंड संयोजक गभाना पवन गौतम, पंकज पंडित, नमन, नगर संयोजक विश्वास चौधरी, धर्मेंद्र पचौरी आदि भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने ग्रामीणों के साथ पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर और सीओ समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। उन्होंने समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बाद में एसपी देहात डा. यशवीर सिंह व एसडीएम खैर जोगिंदर सिंह ने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटे बाद जाम खुल सका। इंस्पेक्टर खैर दिनेशचंद्र दुबे के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


 भाजपा सरकार में गोहत्या होना निंदनीय
हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा व बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पवन गौतम के अनुसार भाजपा सरकार में भी गो हत्या हो रही हैं। यह बेहद निंदनीय व सोचनीय विषय है। ऐसे कृत्यों को कड़ाई से नहीं रोका गया तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed