फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rape of Dalit woman in the house

घर में दलित युवती से गैंगरेप

Wed, 02 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Wed, 02 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात दबंग युवकों ने दलित के घर घुसकर युवती से गैंगरेप किया। युवती की आवाज सुनकर पास ही सो रहा भाई जग गया और उसने विरोध किया  तो दुराचारी युवकों ने उसको भी पीट पीटकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


गैंगरेप के दौरान ही युवती ने शोर मचाया जिस पर आवाज सुनकर पड़ोसियों ने ललकारा तो दुराचारी भाग निकले। तीन युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक माह बाद ही युवती का विवाह होना है।
विज्ञापन


बताते हैं कि सोमवार रात दलित युवती और उसका भाई घर पर ही सो रहे थे। पिता घेर में सोया था। रात करीब 11 बजे गांव के तीन युवक उसके घर में घुसे। युवती को सोते हुए दबोच लिया। बारी बारी तीनों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान वह मुंह दबाए रहे। घुटन भरी चीख सुनकर पास सोया भाई जग गया तो आरोपियों ने उसे इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों के आने पर पुलिस कंट्रोल रूम को रात में ही सूचना मिली तो थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दीपक, मुंकित एवं दीपू के खिलाफ पीड़ित युवती की ओर से तहरीर दी गई है।


एसओ वीरेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि रात में एक युवक के घर में घुसने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पीड़ित पक्ष की जो भी तहरीर है उसी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed