फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest againt gang rape in Harduaganj

ग्रामीणों ने थाना घेरा, एसओ लाइन हाजिर

Fri, 25 Dec 2015 02:06 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 25 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Protest againt gang rape in Harduaganj

हरदुआगंज इलाके में बिटिया से रेप के बाद हत्या के मामले में दूसरे दिन भी जबरदस्त आक्रोश रहा। बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद गुरुवार को ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर हरदुआगंज थाने पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों का घेराव कर लिया। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि 24 घंटे बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पाई है। अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया। सूचना पर एसपीआरए संसार सिंह और सीओ सोमदत्त शर्मा फोर्स के साथ थाने पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि एक दर्जन संदिग्ध लोगों को उठा कर हिरासत में रखा गया है, जिनसे पूछताछ हो रही है। इसमें एक हरदुआगंज, एक गुरुसिखरन और बाकी आसपास के गांव के हैं। वहीं गांव और पूरे इलाके में दहशत बनी बनी हुई है। 

विज्ञापन

इधर थाने पहुंचे एसएसपी जे रवींद्र गौड़ ने बताया कि एसओ हरदुआगंज रामकुमार गुप्ता को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर दादों के एसओ रमाकांत पचौरी को कार्यभार सौंपा गया है। जल्द खुलासे के लिए सर्विलांस सेल से छोटेलाल, क्राइम ब्रांच से तेजतर्रार एसओ रवि त्यागी और बन्नादेवी एसओ अनुज कुमार को लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर गांव में सुबह से राजनीतिक दलों के नेताओं का आनाजाना शुरू हो गया। सभी ने घटना के खुलासे के साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने थाना परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी किया। गांव में ही इंटर कालेज, डिग्री कालेज की स्थापना के साथ 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग उठी है। विधायक ठा. दलवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा मंत्री ने जिलाधिकारी के माध्यम से कालेज का प्रस्ताव भेजने की बात कही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed