फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   properties unoccupied arrived to backers including 4 top

प्रापर्टी पर कब्जा करने पहुंचे बाइकर्स सहित चार दबोचे

Mon, 15 Jun 2015 01:37 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 15 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

हरदुआगंज (अलीगढ़)। तालानगरी के पास की एक विवादित जमीन पर कब्जे की नीयत से पहुंचे हथियारबंद बाइकर्स सहित चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि इस दौरान इन लोगों ने पुलिस को सत्ताधारी नेताओं से करीबी के रुआब में धमकाने की कोशिश की। मगर पुलिस चारों को थाने ले गई। जहां सियासी एप्रोच के बीच चारों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन

घटनाक्रम कुछ इस तरह है कि एक 15 बीघा जमीन को लेकर अंगूरी देवी निवासी देवसैनी व हीरालाल सूर्यसरोवर में विवाद चल रहा है। हीरालाल ने अदालत से जमीन पर यथास्थिति का आदेश ले रखा है। इसके बावजूद पिछले रविवार को भी यह लोग कब्जे की नीयत से पहुंचे थे। 

विज्ञापन

आज फिर रविवार को यह लोग दो जेसीबी, लेबर आदि लेकर हथियारों सहित वहां पहुंच गए। इन लोगों ने जेसीबी से जमीन की हदबंदी तोड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच हीरालाल पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर हरदुआगंज पुलिस पहुंची और इन लोगों को रोका तो पुलिस पर रुआब दिखाते हुए सत्ताधारी नेताओं से करीबी की पहचान दिलाई। पुलिस ने इनके हाथों से हथियार लेने चाहे तो नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 बाद में पुलिस चार लोगों को तीन हथियार, रिवाल्वर, पिस्टल व रायफल सहित थाने ले गई। इसके बाद सियासी एप्रोच का दौर शुरू हुआ। बाद में चार लोगों सजल चौधरी निवासी देवसैनी, हरवीर सिंह निवासी आरएएफ रोड, रवि शर्मा निवासी सुरेंद्र नगर व जितेंद्र निवासी देवसैनी का शांति भंग में चालान किया गया। हथियार लाइसेंसी थे, इसलिए सत्यापन के बाद वह धारकों के सुपुर्द कर दिए गए। सीओ अतरौली के अनुसार किसी को इस तरह जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed