{"_id":"5b79c73f42c792465165409f","slug":"propartee-deelar-ko-goli-mari-haalat-gambheer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी, हालत गंभीर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी, हालत गंभीर
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद इलाके में रविवार देर रात एक युवा प्रॉपर्टी डीलर को आपसी विवाद में गोली मार दी गई। गोली युवक के सीने में लगी है। उसे नाजुक हालत में विष्णुपुरी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां ऑपरेशन के बाद उसके सीने में लगी गोली निकाल दी गई है और हालत खतरे से बाहर बताई गई है। विवाद के मूल में पार्टनर द्वारा ही गोली मारने की बात बताई जा रही है। करीब तीन साल पहले भी इस युवक को मैरिस रोड पर गोली मारी गई थी।
गांधी पार्क की विकास लोक कॉलोनी निवासी युवा प्रापर्टी डीलर शेखर ठाकुर पुत्र बृजपाल सिंह शास्त्री नगर के राहुल पांडेय के साथ प्रॉपर्टी का व्यापार करता है। पुलिस के अनुसार इन दोनों में दोपहर में किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद देर रात करीब आठ बजे नौरंगाबाद में जीटी रोड पर उसे बुलाकर गोली मार दी गई।
गोली लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गई है। आरोप पार्टनर पर ही लगाया जा रहा है। इस हमले के बाद आरोपी तो भाग गया मगर आसपास के लोगों की मदद से पुलिस घायल को नर्सिंग होम लेकर पहुंची। जहां सूचना पर गांधी पार्क के साथ-साथ क्वार्सी पुलिस और सीओ द्वितीय भी पहुंच गए।
विज्ञापन
सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव के अनुसार अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है मगर प्रथम दृष्टया पार्टनर पर ही रुपयों की देनदारी के विवाद में हमले का आरोप है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं। इधर, यह भी पता चला है कि शेखर पर करीब तीन साल पहले मैरिस रोड पर भी हमला हुआ था। उस समय कुछ लोगों को नामजद किया गया था। उस पहलू को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।