फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police officers attacked in Chandaus, injured soldiers

चंडौस में सटोरियों का पुलिस पर हमला, सिपाही घायल

Sat, 04 Nov 2017 02:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 04 Nov 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
Police officers attacked in Chandaus, injured soldiers
चंडौस में सटोरियों का पुलिस पर हमला, सिपाही घायल - फोटो : Amar Ujala
गुरुवार देर रात चंडौस कस्बे में सटोरिये को पकड़ने पहुंची पुलिस पर सटोरियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दरोगा तो बाल बाल बच गए, लेकिन सिपाही जख्मी हो गया।
विज्ञापन


अचानक हमले से पुलिस टीम बैकफुट पर आ गई, जिसका फायदा उठाते हुए कई सटोरिये फरार हो गए। हालांकि एएसपी ने पुलिस पर हमले से इनकार करते हुए कहा कि दस्तक देने पर दरवाजा खुलते समय सिपाही को चोट लगी है। सट्टा खिलाने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


चंडौस के नई बस्ती निवासी शौकीन खां एवं जमील खां पर सट्टा कराने का आरोप है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को चंडौस थाने के एसआई अंकित कुमार एवं कपिल तोमर ने नई बस्ती में छापा मारा। इस दौरान सटोरियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें सिपाही कपिल तोमर के माथे पर गहरी चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले का फायदा उठाते हुए कई सटोरिये वहां से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने शौकीन एवं जमील खां को पकड़ लिया। उनके पास से सट्टे की पर्ची, रुपये आदि बरामद किए। पुलिस के अनुसार शौकीन लंबे समय सट्टे का धंधा कर रहा है। सट्टा कारोबार में एक छोड़ता है तो दूसरा धंधा शुरू कर देता है। इस नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस जुट गई है। पकड़े गए दोनों सट्टा कारोबारियों से सट्टा किंग के बारे में पुलिस जानकारी करने में लगी है।


- पुलिस पर हमला नहीं था। पुलिस दबिश देने गई थी। दरवाजा खुलते समय दरवाजे से चोट लगी है। पकड़े गए सटोरियों से सट्टे के बड़े नेटवर्क की जानकारी मिली है। जल्द बड़ी कार्रवाई होगी। - नीरज जादौन, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed