फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police cought Bikers

11 बाइक समेत पुलिस ने धर दबोचा गैंग

Fri, 29 Jan 2016 01:41 AM IST
अतरौली।
अतरौली। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने 11 बाइक समेत चार बदमाशों को दबोचा है। इनके पास चार तमंचा, कारतूस और नशीला पदार्थ मिला है। एक साथी फरार हो गया। इन पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

सीओ सोमदत्त शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोर गैंग काफी दिनों से सक्रिय था। बुधवार रात सीओ के निर्देशन में एसओ विनोद कुमार, एसआई गजेंद्र सिंह, अमित कुमार, कांस्टेबल हरद्वारी, सुभाष, प्रदीप, देवेंद्र, संदीप के साथ अवंतीबाई चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली की चार बाइकों पर सवार पांच लोग अतरौली की ओर आ रहे हैं, उनके पास हथियार भी हैं। 

विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार बाइकों को रुकवाने रुकवाने का प्रयास कि तो वह भाग खडे़ हुए। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। लेकिन चार बदमाशों के पकड़ लिया, जबकि  एक फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नेपाल यादव निवासी सिलारी रामघाट, जगपाल निवासी धौबई जरीफनगर, संभल, चंद्रकेश निवासी गुन्नोर, संभल, धनकेशल निवासी रजपुरा, संभल के रूप में की गई, जबकि रामब्रेश कल्याणपुर खेड़ा पाली अतरौली फरार हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी निशानदेही से राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने पडे़ खंडहर से सात बाइकें और बरामद कीं। इनमें से पांच बाइकों की शिनाख्त हो गई है। जो कि रहीस निवासी गांवखेड़ा, ओमवती उत्तमगढ़ी, सुनील प्रधान ल्हौर्रा, विपिन मुरादाबाद, छोटेलाल गाजियाबाद, मो आसिफ  अलीगढ़ की हैं। पुलिस की सफलता से खुश होकर एसएसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed