फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police arrest Aligarh ARTO in fake encounter

फर्जीवाड़े में पुलिस ने अलीगढ़ एआरटीओ को किया गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2017 01:43 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 09 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Police arrest Aligarh ARTO in fake encounter
एआरटीओ प्रशासन बी प्रसाद - फोटो : Amar Ujala
महानगर के सूत मिल चौराहा स्थित आरटीओ दफ्तर में शाम पौने चार बजे अचानक सनसनी मच गई। यहां पहुंची हरदोई पुलिस ने एआरटीओ प्रशासन बी प्रसाद को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन का कक्ष दफ्तर में प्रवेश करते ही बिल्डिंग के निचले हिस्से में पहले ही कक्ष में है। पुलिस सीधे उनके कक्ष में प्रवेश कर गई। पुलिस एआरटीओ को साथ लेकर जाने लगी, तो तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन


अधिकांश आरटीओ कर्मचारी और एजेंट समझ ही नहीं पाये कि आखिर क्या बात हुई है..? यह बात बाकी प्रशासनिक मशीनरी में भी कुछ ही देर में फैल  गई। सोशल मीडिया में भी खबर वायरल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बन्ना देवी जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि हरदोई पुलिस फ्राड के एक पुराने मामले में एआरटीओ प्रशासन बी प्रसाद को तलाश कर रही थी। कार्रवाई आगे बढ़ने पर यहां पर छापा मारकर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।


फ्रॉड का प्रकरण उस वक्त का है, जब एआरटीओ प्रशासन बी. प्रसाद की तैनाती हरदोई जिले में थी। वहीं आरटीओ राधेश्याम का कहना है कि उनके पास पुलिस की कार्रवाई की जानकारी नहीं है। हां, वह दो दिन का अवकाश लेकर कार्यालय से गए हैं, इतना पता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed