फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Plot-bike not found in dowry, murder of marital status

दहेज में प्लाट-बाइक नहीं मिली तो विवाहिता की हत्या

Thu, 05 Jul 2018 01:52 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 05 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Plot-bike not found in dowry, murder of marital status
पूजा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
महानगर के गूलर रोड इलाके में शादी के तीन माह बाद ही बहू की दहेज में प्लाट व बाइक की मांग पूरी न होने पर उसकी मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को सुसाइड दर्शाने के लिए फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास व एक अन्य परिजन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एलमपुर बन्नादेवी के हरपाल सिंह के अनुसार उसने अपनी 20 वर्षीय बहन पूजा की शादी 27 अप्रैल 2018 को गूलर रोड देहली गेट के भरत कुमार संग की थी। वह एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता है। शादी में हैसियत अनुसार दान दहेज के अलावा दो लाख रुपये, एक बाइक भी दी गई थी।
विज्ञापन


मगर शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी ने मायके में आकर कहना शुरू कर दिया कि उससे सौ गज का प्लाट व अपाचे बाइक के लिए ससुराल में कहासुनी हो रही है। एक दिन मारपीट भी हुई है। उस समय रिश्तेदारों से कहकर मसला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बुधवार सुबह उसके भाई पर किसी ने सूचना दी कि उसकी बहन की मौत हो गई है। जब वह उसके घर पहुंचा तो वहां से उसके ससुराली गायब थे। बहन के गले पर फंदे का निशान था और लाश पड़ी थी। उसे वह जिला अस्पताल लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।


इंस्पेक्टर देहली गेट सुनील कुमार सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। हरपाल की तहरीर पर भरत कुमार, सास माया देवी व एक अन्य रिश्तेदार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed