{"_id":"594d7aa74f1c1b2d1e8b4706","slug":"pharmaceutical-trader-s-family-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी के परिवार को बंधक बना लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा कारोबारी के परिवार को बंधक बना लूटा
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
दवा कारोबारी के परिवार को बंधक बना लूटा
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बन्नोदवी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में हथियारबंद चार बदमाश शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एक दवा कारोबारी के मकान में घुस गए। तमंचे के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की और धमकी देते हुए भाग गए। किसी तरह बंधक मुक्त होकर पीड़ित परिवार ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले, जिसमें बदमाश कैद हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
अशोक नगर निवासी श्याम वार्ष्णेय दवा कारोबारी हैं। उनकी खसाला मार्केट में दुकान हैं। गुरुवार रात वह परिवार के साथ सो गए। तड़के करीब चार बजे हथियारबंद चार बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने कारोबारी, उनकी पत्नी आशा और तीन बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और फिर बेखौफ होकर लूटपाट की। इस दौरान एक बदमाश की कमरे में रखी तिजोरी पर नजर गई।
उसने गोली मारने की धमकी देते हुए कारोबारी से चाबी छीन ली। बदमाश तिजोरी से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी व कीमती सामान ले गए। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह से कारोबारी बंधन मुक्त हुआ और फिर परिजनों को खोला। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। खबर पाकर तत्काल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की परिजनों से जानकारी की।
विज्ञापन
आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले, जिसमें बदमाश भागते हुए कैद हो गए थे। एसओ बन्नादेवी रवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। इस प्रकरण में चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बदमाशों की तलाश में टीमें लग गई हैं।