{"_id":"5c3e472dbdec225eb65de4ec","slug":"petrochemicals-in-barracks-and-non-community-in-upkot-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊपरकोट में बारातियों और गैर समुदाय के बीच पथराव, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊपरकोट में बारातियों और गैर समुदाय के बीच पथराव, कई घायल
Wed, 16 Jan 2019 02:18 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ऊपर कोट स्थित धर्मशाला में शादी सामारोह के दौरान हुई मारपीट में घायल।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के ऊपरकोट क्षेत्र में स्थित बारहसैनी धर्मशाला के पास मंगलवार देर रात को बरातियों और क्षेत्र के कुछ गैर सांप्रदाय के युवकों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना अधिक बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। पथराव में दोनों पक्षों की ओर से कुछ लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। पुलिस के आलाधिकारियों सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देख उपद्रवी भाग खड़े हुए। दो समुदायों के बीच विवाद होने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। एहतियातन क्षेत्र में रात भर पुलिस बल तैनात रहा। पुुलिस ने संदिग्धता के आधार पर मौके से तीन लोगों को दबोच लिया। इधर, पूर्व मेयर शकुंतला भारती सहित आधा दर्जन से अधिक भाजपाई मौके पर पहुंच गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट स्थित बारहसैनी धर्मशाला में नगला मसानी, नई आबादी के धोवी घाट मोहल्ला की युवती का शादी समारोह चल रहा था। लगभग नौ बजे युवती की बारात महानगर के डेरी वाली गली, जलालपुर से आई। बारात चढ़कर धर्मशाला की ओर पहुंच ही रही थी कि इसी बीच गैर सांप्रदाय का एक युवक स्कूटी पर सवार होकर आया। उसको रास्ता देने को लेकर बारातियों से कहासुनी-गालीगलौज हो गई।
विवाद के बाद युवक वहां से चला गया। इस बीच बारात धर्मशाला पर पहुंच गई और वहां द्वार चार की रस्म अदा होने लगी। लड़की पक्ष के अनुसार इसी बीच उक्त युवक अपने एक दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसने गालीगलौज करते लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बचाव में लड़की पक्ष की ओर से भी पथराव होने लगा। इसमें लड़की की नानी और एक बच्ची सहित चार अन्य लोगों को चोटेें आईं। आरोप है कि युवकों ने लड़की पक्ष की महिलाओं के साथ लूटपाट भी की है। वर पक्ष की ओर से इस मामले में थाना देहली गेट में आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
बारहसैनी धर्मशाला के पास बारातियों एवं गैर समुदाय के लोगों के बीच विवाद हुआ था। वर पक्ष की ओर से इस मामले में लगभग आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आशुतोष द्विवेदी, एसपी सिटी
बारहसैनी धर्मशाला के पास इस प्रकार की कई घटनाओं को पहले भी अंजाम दिया जा चुका है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे की कोई भी उपद्रवी इस प्रकार की घटना को अंजाम न दे।
शकुंतला भारती, पूर्व मेयर