फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Opposing the murder: Inspector of the Inspector, caught by the dead body caught, police fired up

हत्या का विरोध: शव रखकर लगाया जाम, इंस्पेक्टर का गिरेबान पकड़ा, पुलिस ने फायरिंग कर खदेड़ा

Sat, 11 Aug 2018 01:29 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 11 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Opposing the murder: Inspector of the Inspector, caught by the dead body caught, police fired up
हत्या का विरोध: शव रखकर लगाया जाम, इंस्पेक्टर का गिरेबान पकड़ा, पुलिस ने फायरिंग कर खदेड़ा - फोटो : Amar Ujala
कस्बे के युवा कारोबारी की गुरुवार को गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के रवैये के खिलाफ शुक्रवार को लोग सड़क पर उतर आए। व्यापारी शरद गुप्ता का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही छर्रा पहुंचा, परिजनों के साथ कस्बावासियों ने अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अतरौली रोड में शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों को अपनी मौजूदगी में भागने का मौका दिया।
विज्ञापन


इसी बीच कस्बे का बाजार बंद हो गया। जाम लगाए लोगों का आक्रोश देख छर्रा थाने के पुलिस वाले तो दूर चले गए लेकिन इंस्पेक्टर अजय सिंह चाहर भीड़ के बीच फंस गए। लोगों ने उनका गिरेबान भी पकड़ लिया। चर्चा है कि इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई भी हुई। इसमें उनकी टोपी, सरकारी व निजी मोबाइल गायब हो गए। उनके इस तरह फंसे होने पर पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।
विज्ञापन


उधर सूचना पर पहुंचे एसपी देहात मणिलाल पाटीदार के समक्ष मृत व्यापारी शरद गुप्ता (24) की पत्नी कशिश गुप्ता ने बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या की कोशिश की। पेट्रोल की कुछ छींटे एसपी देहात की वर्दी पर भी पड़ीं। पुलिस ने किसी तरह उनके हाथ से बोतल छीनकर फेंकी। एसपी देहात ने मृतक के परिजनों की मांगों पर आश्वस्त किया कि हत्या आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। किसी तरह समझाकर शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। शाम करीब साढ़े छह बजे मोक्षधाम में पुलिस की मौजूदगी में शरद गुप्ता के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता की गुरुवार की शाम साढ़े आठ बजे उनके पार्टनर रहे अरविंद गुप्ता उर्फ रिंकू के आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शरद को फोन कर अरविंद और उनके भाई संजीव गुप्ता ने रुपये लेने के लिए बुलाया था। हत्या के बाद करीब दो घंटे तक पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साक्ष्य तलाशने के नाम पर अरविंद गुप्ता के मकान का दरवाजा बंद रखा था।

इस दौरान किसी को अंदर नहीं जाने दिया था। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच पुलिस ने की मौजूदगी में आरोपी अरविंद गुप्ता उर्फ रिंकू, राजन पीएनबी शाखा प्रबंधक, संजू गुप्ता व संतोष भाग निकले। पुलिस चाहती तो उन्हें मौके से ही पकड़ सकती थी।

इससे पहले शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे छर्रा पुलिस के पास मृतक के परिजन आरोपियों के भागने को लेकर पूछताछ करने पहुंचे उस समय भी परिजनों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई थी। जाम एवं हंगामे के दौरान अकराबाद, अतरौली, दादों, गंगीरी, पाली, छर्रा, बरला पुलिस के साथ तहसीलदार राजेश कुमार, नायाब तहसीलदार अजीत सिंह, लेखपाल कैलाश चंद्र शर्मा व लेखपाल गोपाल पचौरी मौजूद रहे। 

सीओ पर अभद्रता करने का आरोप
मृतक शरद गुप्ता के ससुर नित्यानंद गुप्ता (प्रधानाचार्य आर्मी स्कूल मथुरा कैंट, मथुरा) व चचिया ससुर लक्ष्मीकांत गुप्ता ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात उन्होंने क्षेत्राधिकारी बरला से आरोपियों के बारे में पूछा था। इस पर उन्होंने गालीगलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया था। 

लाइसेंसी बंदूक से की गई हत्या, तीन टीमें गठित
जवाहर चौक निवासी अरविंद गुप्ता उर्फ रिंकू ने अपने घर बुलाकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर शरद गुप्ता की हत्या की थी। कोतवाली निरीक्षक अजय सिंह चाहर ने बताया कि मृतक के पिता राकेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर राजन शाखा प्रबंधक पीएनबी, संतोष गुप्ता, संजू गुप्ता, अरविंद गुप्ता उर्फ रिंकू, अरविंद गुप्ता की पत्नी सपना गुप्ता और उसके पिता राधेश्याम गुप्ता के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 342 व 302 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें निरीक्षक अजय सिंह चाहर, निरीक्षक अवनीश कुमार व उप निरीक्षक किरणपाल सिंह के नेतृत्व में गठित की गई है। आरोपियों की तलाश में यह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 


आरोपी अरविंद गुप्ता उर्फ रिंकू वारदात के बाद छत से कूदकर फरार हुआ है। छत का दरवाजा बंद था, जिसे रात में तोड़कर देखा गया था, लेकिन कोई नहीं मिला था।
- अजय सिंह चाहर, निरीक्षक 

- घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बेवजह अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ दबिश जारी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। - अजय साहनी, एसएसपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed