{"_id":"58544f904f1c1be851649cc8","slug":"on-the-excise-side-firing-hmlakkpthrav","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम पर हमला..पथराव-फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम पर हमला..पथराव-फायरिंग
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 17 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से शराब तस्करी के लिए कुख्यात टप्पल क्षेत्र में शराब तस्करों हौसले इस कदर बुलंद हैं कि शुक्रवार दुपहर आबकारी टीम पर हमला बोल दिया गया। घटना इलाके के गांव छजूपुर में टीम ने सटीक सूचना पर सफेद रंग की सैंट्रो कार रोकी तो टीम पर पथराव करते हुए हवाई फायरिंग तक कर दी और मारपीट तक की गई।
जैसे-तैसे टीम में मौजूद सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस हमले में आबकारी टीम की गाड़ी का पिछला शीशा तक टूट गया। खास बात है कि इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी और इंस्पेक्टर टप्पल दोनों ने अनभिज्ञता जताई है। हालांकि टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर ने थाने में तहरीर देने की बात कही है।
आबकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मुखबिर से सूचना मिली कि टप्पल की ओर से सफेद रंग की एक सैंट्रो कार में अवैध रूप से हरियाणा से शराब भरकर लाई जा रही है। इस पर वह पांच सिपाहियों के साथ गाड़ी से जट्टारी की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल रोड पर गांव छजूपुर के पास बताई गई कार खड़ी नजर आई। आबकारी टीम के गाड़ी से उतरने से पहले ही बाइक सवारों ने टीम को घेर लिया और सीधा फायर झोंक दिया। इस पर आबकारी टीम की गाड़ी पीछे हटी तभी दबंग तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया। गाड़ी में ही सवार लोगों से मारपीट तक की गई।
जैसे तैसे गाड़ी मोड़कर टीम वापस लौटी, लेकिन पत्थर लगने से गाड़ी के शीशे टूट गए। बताया गया है कि जिन लोगों ने टीम पर हमला बोला है, वह इलाके के पेशेवर शराब तस्कर हैं। इलाके में लंबे समय से हरियाणा एवं राजस्थान से शराब तस्करी कर लाई जा रही है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर टप्पल राजीव यादव का कहना है कि न तो दबिश देने से पहले उन्हें किसी टीम ने सूचना दी और न देर शाम तक इस तरह की कोई सूचना उन्हें मिली है। वह दिन भर थाने पर ही रहे हैं।