फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nursing home seized on gender test

लिंग परीक्षण करने पर नर्सिंग होम सीज

Sat, 02 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Sat, 02 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nursing home seized on gender test
लिंग परीक्ष्‍ाण्‍ा - फोटो : file Photo
अलीगढ़। गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की, इस बात का पता करने के लिए एनसीआर इलाके में अलीगढ़ केंद्र बन गया है। ऐसी सूचना फरीदाबाद पुलिस को दी गई, जिसके बाद शुक्रवार को दुबे के पड़ाव स्थित दो नर्सिंगहोमों पर हरियाणा पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों ने छापा मार दिया। इस कार्रवाई के बाद लिंग परीक्षण के काम में लगे कुछ सेंटरों में हड़कंप मचा हुआ है। टीम ने एक नर्सिंग होम को सीज कर दिया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। दूसरी ओर आरोपी डॉक्टरों ने इसे उन्हें परेशान करने वाली और फंसाने वाली कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क के प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को फरीदाबाद पुलिस ने दो महिलाओं को दलालों के जरिए अलीगढ़ के दुबे के पड़ाव स्थित डॉ. एके वार्ष्णेय के नर्सिंग होम और एक अन्य नर्सिंग होम पर भेजा। लिंग परीक्षण के बदले में दलाल ने महिलाओं से आठ हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


साथ ही दलाल के जरिये से पहुंची महिला के गर्भ का लिंग परीक्षण भी कर दिया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौजूद जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, अपर नगर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों ने नर्सिंग होम को सीज कर दिया। दूसरी ओर छापे की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. एके वार्ष्णेय ने कहा है कि उन्हें परेशान करने की नीयत से यह कार्रवाई की जा रही है। एक लड़की जो उनके पास पेट दर्द की शिकायत लेकर आई थी, जो तीन महीने की गर्भवती थी। लेकिन 10 मिनट में वह उनके यहां से चली गई। उन्होंने उसको किसी तरह के उपचार या सलाह आदि नहीं दी। वह लड़की कौन थी वह नहीं जानते। शाम को जब वह रिकार्ड मेल करने आए थे तभी छापामार कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed