{"_id":"74bc40114baa8ce89d5164730bc03dba","slug":"now-checking-the-ssp-office-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चेकिंग के बाद एसएसपी दफ्तर में एंट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब चेकिंग के बाद एसएसपी दफ्तर में एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़।
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी दफ्तर पर आकर पीड़ितों द्वारा आत्मदाह की कोशिश की घटनाओं से सबक लिया गया है। इसके चलते तय किया गया है कि अब एसएसपी दफ्तर पर चेकिंग के बाद ही एंट्री मिल पाएगी। शनिवार से यहां आने वालों की चेकिंग शुरू करा दी गई है। इसके लिए आठ कर्मचारी लगाए गए हैं।
मामला कुछ यूं था कि चार दिन पहले पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने की बात कहते हुए एएमयू का एक सुरक्षा गार्ड सुल्तान केरोसिन लेकर पहुंच गया था, जिसने कहा था कि अगर सुनवाई न हुई तो आत्मदाह कर लेगा। वह तो एसएसपी के चालक की नजर पड़ गई और पकड़ लिया गया। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
इसी तरह की घटनाएं दुबारा न हों। इसके मद्देनजर यहां अब चेकिंग शुरू करा दी गई है। शनिवार को फरियादियों की चेकिंग की गई। कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु तो लेकर नहीं आया है। वहां सुल्तान फिर से पहुंचा, जो चार दिन पहले आया था। उसे देख कर्मचारी कुछ हैरत में पड़े।
विज्ञापन
मगर चेकिंग के बाद उसे अंदर जाने दिया गया। इसके लिए बाकायदा आठ गार्ड लगाए गए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कोई भी आपत्तिजनक सामान लेकर न आने पाए। बस इसी को लेकर यह चेकिंग शुरू कराई गई है। इसे लेकर कोई और मंशा नहीं है।