फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Northern Railway vendors strangulation murder

उत्तर रेलवे के वेंडर की गला दबाकर हत्या

Tue, 15 Nov 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 15 Nov 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के वेंडर की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। 20-22 वर्ष के करीब उम्र वाले इस वेंडर का शव अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में कांडली रजवाह के समीप मिला है। शव के पास ही सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस को मृतक की जेब से रेलवे का एक परिचय पत्र मिला है जिस पर नाम मोहम्मद उस्मान और पता में दिल्ली लिखा है। इसी आधार पर इगलास पुलिस मृतक को उत्तर रेलवे का वेंडर मान रही है।  
विज्ञापन

सोमवार सुबह मथुरा मार्ग पर इगलास कोतवाली से छह किलोमीटर दूर कांडली रजवाह के समीप पूरीतरह धूल धूसरित युवक का शव देखकर सनसनी फैल गई। आसपास गांवों के सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

जानकारी पर कोतवाल वीपी सिंह भी पहुंच गए। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी। कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से मोहम्मद उस्मानी नाम का कार्ड मिला है। ऐसा लगता है कि वह उत्तर रेलवे में वेंडर है। यहां लाकर उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। खेत मालिक महाराज सिंह निवासी कांडली की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed