फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder followup

देनदारी के विवाद में ही हुई हत्या, पीएसी तैनात

Fri, 06 May 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 06 May 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के सासनी गेट कृष्ण विहार पला इलाके में सर्राफ बेटे की हत्या और बाप को घायल करने की घटना देनदारी के विवाद में ही हुई थी। इस संबंध में घायल बाप की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए इलाके में पीएसी तैनात कर रखी है। बृहस्पतिवार को दुपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा में ही उसके शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


पला साहिबाबाद प्रेम चौक के 45 वर्षीय सुनील वर्मा पुत्र कन्हैया लाल वर्मा की कृष्ण विहार में सर्राफ की दुकान है। जहां देर रात बाइक सवार हमलावरों ने सुनील पर हमला किया था। इस दौरान बीच बचाव में आए सुनील के बेटे दीपक की गोली मारकर व चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं हमले में सुनील भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ।
विज्ञापन


सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया और सुनील की तहरीर के आधार पर पड़ोसी ललित को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा उसके अज्ञात साथी आरोपी बनाए गए हैं। एसओ सासनी गेट विनोद यादव के अनुसार अभी सुनील ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं है। टूटी-फूटी भाषा में उसने ललित का ही नाम बताया है। बाकी को पहचान नहीं पाया है। फिलहाल इलाके में पुलिस व पीएसी तैनात है। वहीं दुपहर में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाई का कर्जा उतारने के फेर में हमला
हालांकि अभी परिजन ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे। मगर पुलिस की जांच में अब तक जो सामने आया है, उसके अनुसार यह बात सही है कि सुनील का छोटा भाई कमेटी का धंधा करता था और कई लोगों का कर्जदार था। सुनील ने इन लोगों में से कुछ की देनदारी वापसी के लिए वायदा किया था। मगर अब वायदे से मुकर रहा था। इसी बात पर यह सब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed