{"_id":"463e225c2a3bd05b20a9b994725acdb0","slug":"mini-truck-hits-bullock-carts-one-person-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने बुग्िग्ायांे को रौंदा, एक मरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर ने बुग्िग्ायांे को रौंदा, एक मरा
इगलास।
Updated Mon, 15 Jun 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर ने बुग्िग्ायांे को रौंदा, एक मरा
अमर उजाला ब्यूरो
इगलास। नगर से करीब एक किलोमीटर दूर अलीगढ़ मार्ग पर गंग नहर के पास कैंटर चालक ने पीछे से दो बुग्गियों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में एक बुग्गी चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी बुग्गी के चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। नगर के मोहल्ला असाबर निवासी दामोदर (35) पुत्र वीरी सिंह व जगवीर बघेल पुत्र गुलाब सिंह सुबह ग्यारह बजे तेहरा स्थित ईंट भट्ठे से बुग्गियों में ईंटों को लेकर इगलास आ रहे थे। जैसे ही दोनों की बुग्गियां गांव तेहरा व गंग नहर के बीच में पहुंचीं कि अलीगढ़ की ओर से आ रही आयशर कैंटर ने दोनों बुग्गियों को पीछे से रौंद दिया। कैंटर बुग्गियों को रौंदते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। सड़क दुर्घटना में घायल जगवीर का उपचार नगर के प्राइवेट चिकित्सक से कराया गया है। वहीं दामोदर को गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया था, जहां मेडिकल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं एक बैल की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरा बैल घटना के बाद से गायब है। घटना के बाद सड़क पर ईंट बिखर जाने से जाम लग गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया है, गाड़ी का चालक फ रार है।