फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Milk's body found hanging from tree outside village Mirpur

गांव मीरपुर के बाहर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 18 Apr 2018 02:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 18 Apr 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
Milk's body found hanging from tree outside village Mirpur
बिंटू का फाइल फोटो। - फोटो : file photo
कलाई के पास मीरपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव उसके खेत के पास पेड़ पर लटका मिला। सुबह खेत पर भूसा लेने पहुंचे बड़े भाई को शव नजर आया, जिसके बाद परिजनों और गांव वालों को जानकारी हुई। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। हत्या और आत्महत्या को लेकर चर्चाएं होती रहीं। आननफानन में परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


उधर युवक का शव मिलने के फैले शोर के बीच ही कुछ समय बाद गांव की एक युवती ने भी आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने उसे बचा लिया। बेहोश युवती का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। युवती की मां इसे हादसा बता रही है। पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन


हरदुआगंज क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी हरपाल सिंह के चार बेटे, दो बेटियां थीं। दूसरे नंबर का बेटा बिंटू (20) हाईस्कूल का छात्र था। कुछ समय से दिल्ली में एक कंपनी में सिलाई का काम कर रहा था। दो माह पूर्व शिवरात्रि के समय गांव आया था। हाईस्कूल का पेपर देने के लिए गांव में ही रुक गया था। गेहूं की कटाई में परिवार की मदद कर रहा था। सोमवार की रात करीब दस बजे वह खाना खाकर घर से निकल गया। गेहूं कटाई चल रही है, इसलिए परिजनों ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह उसका बड़ा भाई जितेंद्र खेत पर भूसा लेने पहुंचा तो खेत के किनारे पेड़ पर भाई का शव लटकते हुए देखा। इस पर वह चीखते, चिल्लाते हुए घर की ओर भागा। जानकारी पर ग्रामीणों का हजूम वहां जुट गया। घबड़ाए परिजनों ने आननफानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed