फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Merchant murder after looting lakhs in Aligarh

अलीगढ़ में लाखों की लूट के बाद व्यापारी की हत्या

Mon, 27 Mar 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 27 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Merchant murder after looting lakhs in Aligarh
मृत व्‍यापारी के व‌िलखते ‌पर‌िजन - फोटो : Amar Ujala
योगी राज में सख्त कानून व्यवस्था के दावों के बीच रविवार सुबह महानगर के प्रमुख बाजार रेलवे रोड पर कपड़ा व्यापारी का 4.38 लाख रुपए लूटने के बाद कत्ल कर दिया गया। बदमाशों ने दुबे जी का कूचा स्थित मार्केट में दुकान खोलते समय बुजुर्ग व्यापारी के सिर में वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात से व्यापारी भड़क गए और रेलवे रोड पर जाम लगाते हुए बाजार नहीं खोला। यहां पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी हुई। खबर पाकर शहर विधायक, मेयर सहित तमाम नेता व पुलिस अमला पहुंच गया। बमुश्किल लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद ही बाजार खुला।
विज्ञापन


महानगर के मूल रूप से बनियापाड़ा हाल निवासी लोधी विहार सासनी गेट ओमप्रकाश वार्ष्णेय (72) के परिवार का रेलवे रोड दुबे जी का कूचा में कपड़ों का पुश्तैनी व्यापार है। वह रेलवे रोड पर फड़ लगाया करते थे, जबकि बेटों की दुबे जी का कूचा के अंदर बनी मार्केट के बेसमेंट में रेडीमेट सूट की दो दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना ओमप्रकाश घर से स्कूटर पर साढ़े आठ बजे दुकानों पर आ जाया करते थे। दुकान खोलने के बाद उनकी सफाई में व्यस्त हो जाते थे। इसके बाद दस बजे तक बेटे आते, तब वह अपनी फड़ पर चले जाते और बेटे दुकान देखते। इसी क्रम में वह रविवार सुबह भी दुकान पर पहुंचे और दोनों दुकानों के शटर खोलकर सफाई कर रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने उन्हें घेरकर उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके सिर पर किसी वजनी लोहे की वस्तु से प्रहार किए, जिससे वह बेसुध हो गए। इसके बाद उनके गल्ले से बदमाश 4.38 लाख रुपये लूट ले गए।

घटना के बाद करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसी मुकेश ने जब ओमप्रकाश से राम-राम की तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने उनकी दुकान में झांककर देखा, तब पता चला कि वह बेसुध पड़े हैं। इस पर तत्काल पुलिस व आसपास लोगों को सूचना दी गई। आनन फानन पुलिस उन्हें जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कालेज लेकर गई। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी आक्रोशित हो गए और रेलवे रोड पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए।

इस सूचना पर विधायक संजीव राजा, मेयर शकुंतला भारती, एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय राजीव सिंह, इंस्पेक्टर गांधी पार्क सहित फॉरेंसिक टीम आदि पहुंच गई। बाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल भी पहुंच गए। दुकानदारों को भरोसा देकर समझाया गया कि एक सप्ताह के भीतर घटना का खुलासा किया जाएगा, तब जाकर जाम खुला और लोग दुकान खोलने को राजी हुए। मृतक के बड़े बेटे विपिन की तहरीर पर थाना गांधी पार्क में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


- व्यापारी ओमप्रकाश अपनी दुकान में जमीन पर पड़े मिले थे। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। इसके चलते उनकी मौत हुई है। परिजनों ने गल्ले का ताला तोड़कर लूट की बात कही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-राजेश पांडेय एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed