{"_id":"579fb0114f1c1b63242b968f","slug":"mderak-the-train-cut-40-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडराक के पास ट्रेन से कटे 40 पशु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मडराक के पास ट्रेन से कटे 40 पशु
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडराक के गांव पाली रजापुर के पास सोमवार को हावड़ा जा रही ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 भेड़, बकरियां और एक गाय की बछिया की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर, रेलवे अफसर ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
गांव पाली रजापुर निवासी ओम प्रकाश का बेटा मनोज मजदूरी पर भेड़ बकरियां चराने का काम करता है। सोमवार को वह अपनी और अन्य लोगाें की भीड़-बकरियां और एक बछिया जंगल में चारा खिलाने ले गया था। दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए भेड़ बकरियां और बछिया रेलवे की ओर दौड़ पड़ीं तभी हावड़ा की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से सभी कट गए।
बताते हैं कि हादसे के बाद मनोज वहां से गांव पहुंच गया और ग्रामीणों को इस की जानकारी दी। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर आरपीएफ ने बताया कि जहां हादसा हुआ है वह हाथरस का इलाका है। मडराक पर तैनात आरपीएफ के जवान ने उन्हें बताया कि जिस वक्त उसे सूचना मिली, वह मौके पर पहुंच गया। उससे पूर्व लोगाें ने जानवरों का मलवा हटा दिया था।
विज्ञापन
उधर, डीटीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी उन्हें नहीं है। कोई बात होती तो अधीनस्थ सूचना जरूर देते। उधर, पूर्व विधायक विवेक बंसल इस हादसे की जानकारी पर तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से हादसे की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मनोज को सांत्वना देते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने में मदद का आश्वासन दिया है।