फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MCA student crooks robbing running cede its

एमसीए छात्रा को लूटकर भाग रहे बदमाश दबोचे

Sat, 20 Feb 2016 02:02 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Sat, 20 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
समद रोड पर चंदनिया कंपाउंड स्थित लोटस अपार्टमेंट निवासी जितेंद्र वार्ष्णेय का सिकंदराराऊ में मेडिकल स्टोर है। उनकी बेटी प्रगति वार्ष्णेय इलाहाबाद एनआईटी से एमसीए की पढ़ाई पूरी कर रही है। साथ ही वह इन दिनों गुड़गांव के निजी कॉलेज में ट्रेनिंग भी कर रही है।
विज्ञापन


वीकएंड में छुट्टी होने के कारण वह ईएमयू ट्रेन से अलीगढ़ स्टेशन आई और यहां से रिक्शे से घर की तरफ जा रही थी। समद रोड से कंपाउंड की तरफ मुड़ते ही अपार्टमेंट से थोड़ी दूर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रगति से बैग छीन लिया और भागने लगे। प्रगति ने रिक्शे से उतर कर शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन


घटना स्थल के कुछ कदमों की दूरी पर ही कफेक्शनरी स्टोर पर खड़े युवकों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया है और बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। एसओ क्वार्स रविंद्र बहादुर ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है साथ ही अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed