फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Max collision uproar over the death of the young man , jam

मैक्स की टक्कर से युवक की मौत पर हंगामा, जाम

Sun, 21 Feb 2016 01:48 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Sun, 21 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला लोधी नगर निवासी मुंशीलाल का 28 वर्षीय बेटा सुशील कुमार  छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित मंडी परिसर से आगे अपने खेत पर शनिवार की सुबह 5 बजे साइकिल से जा रहा था। मंडी से आगे सामने से आ रही मैक्स गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। मोहल्ला वासियों ने बताया कि मैक्स गाड़ी जिसमें आलू भरा हुआ था, टक्कर मारकर गड्ढे में जा फंसी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर मंगा कर आलू को मंडी पहुंचाया और फंसी गाड़ी को बाहर निकाला, लेकिन गाड़ी का पहिया खराब होने के कारण गाड़ी आगे न जा सकी। गाड़ी को छोड़कर चालक भाग गया। इतना सब होने के बाद भी किसी ने  सुशील के घर सूचना नहीं दी। मोहल्लेवासियों को किसी माध्यम से सूचना मिलने पर शव को वहां से उठाकर अतरौली चौराहे पर रखकर आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


छर्रा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर और तहसीलदार अतरौली विश्वनाथ सिंह के समझाने पर आक्रोशित भीड़ ने दो घंटे बाद जमा खोल दिया। जाम के बाद कई थानों की फोर्स की मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई दिनेश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट अंकित कराई। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चों को छोड़ गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed