{"_id":"5c7c3140bdec22271a77cf0f","slug":"mathura-s-road-accident-in-kannwadiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा के कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत
Mon, 04 Mar 2019 01:36 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए रामघाट से कावंड़ लेकर मथुरा जा रहे एक कांवड़िया को शनिवार की देर रात अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा जहां उनकी मौत हो गई।
जिला मथुरा के गांव कासिमपुर थाना बलदेव निवासी भगत सिंह पुत्र फूल सिंह शनिवार की देर रात रामघाट में गंगा नदी से कांवड़ भरकर मथुरा के लिए लौट रहे थे। अतरौली के गांव जिरौली धूम सिंह के निकट कोई तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर निकल गया।
भगत सिंह की जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
भगत सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। दो साल पहले ही उनकी शादी गांव नया बांस थाना गोंडा (अलीगढ़) निवासी वीनेस के साथ हुई थी। अतरौली इंस्पेक्टर शंभूनाथ सिंह ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से अतरौली के तीन कांवड़िये घायल
धनौरा मार्ग पर जोगीपुरा के पास बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से तीन कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिला अलीगढ़ थाना अतरौली क्षेत्र के गांव जामना के कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापसी आ रहा था। धनौरा मार्ग पर गांव जोगीपुरा के पास पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी की चपेट में कांवड़िये आ गए। हादसे में गांव जामना निवासी प्रशांत ठाकुर 27 वर्ष, जीतू 25 वर्ष, दिलेर सिंह 26 वर्ष घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी गजरौला में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया । हादसे में अन्य कांवड़िये बाल बाल बच गए।