फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Looted couple on Lodha Highway

लोधा हाइवे पर दंपति को लूटा

Fri, 05 May 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 05 May 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
Looted couple on Lodha Highway
लूट - फोटो : अमर उजाला
लोधा क्षेत्र में भीकमपुर के निकट हाइवे पर शहर से गांव लौट रहे बाइक सवार दंपति को बदमाशों ने लूट लिया। जिरौली डोर निवासी सुदेश कुमार सिंह गत रात्रि लगभग नौ बजे अपनी पत्नी सुमन को अलीगढ़ से दवा दिलवाकर बाइक से लौट रहा था। भीकमपुर गांव के निकट हाइवे पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर उसके पास रखी नकदी व पत्नी के जेवर लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हाइवे से फरार हो गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

भट्ठा स्वामी से लूटे 20 हजार 
कौड़ियागंज निवासी मनोज का बरला में ईंट भट्टा है। गुरुवार को बाइक द्वारा वह भट्टे की ओर जा रहा था। फुसावली के निकट पहुंचा ही था कि तीन लोगों ने उसे घेर लिया। मारपीट करते हुए बदमाशों ने मनोज से 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। खबर पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। भट्टा मालिक ने तहरीर थाने में दे दी है, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन

दो लोग जहरखुरानी का शिकार  
हरदोई निवासी मोनू अपने भाई प्रमोद के पास अलीगढ़ आया था। गत रात जाने के लिए वह गांधीपार्क बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और जेब में रखे पांच हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व अंगूठी बदमाश ले गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दूसरी घटना एटा के नगला हरी निवासी नीरज पुत्र प्रेमपाल के साथ हुई। वह नोएडा से बस द्वारा अलीगढ़ आ रहा था। गांधी पार्क बस स्टैंड पर उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दस हजार की नकदी व मोबाइल और बैग उड़ा लिया गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के कुंडल गायब 
देहलीगेट थाना क्षेत्र के मैलरोज निवासी आरती पत्नी रवि कुमार की विगत दो दिन पहले हालत बिगड़ी गई, जिसे रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि उसके आईसीयू से कुंडल गायब हो गए, जब उसने इसकी शिकायत अस्पताल संचालक से की तो उसे धमकाया गया। रवि का कहना है कि वह इस मामले की पुलिस में शिकायत करेगा। 


युवतियों की बनाई क्लीपिंग, पीटा
थाना सासनीगेट के पला में पशुओं को चारा डाल रही दो युवतियों की पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने क्लीपिंग बना ली। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।पला निवासी एक वृद्धा अपनी दो नातनियों के साथ पशुओं को चारा डाल रही थी, तभी पास के एक युवक ने उनकी क्लीपिंग बना ली। इस बात का जब विरोध किया गया, तो उसने अपने साथियों को बुला लिया और वृद्धा समेत दोनों युवतियों की पिटाई कर दी। शोरशराबा सुनकर वहां युवतियों के परिजन आए तो आरोपी युवक मौके से भाग खड़े हुए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed