फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Loot with NRI family on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस वे पर एनआरआई दंपति से लूट

Tue, 01 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला जट्टारी/अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला जट्टारी/अलीगढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Loot with NRI family on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव जिकरपुर के पास यूएस से लौटते आगरा के दंपति को रविवार आधी रात को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने लूट लिया। इस दौरान टांची मारकर गाड़ी का टायर पंचर किया गया और बाद में दंपति से मारपीट कर लूट को अंजाम दिया गया। बदमाश लूट के बाद स्कार्पियो में सवार होकर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित दंपति पहले आगरा गए और सोमवार दोपहर इस लूट की सूचना पुलिस को दी। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने तलाशी के दौरान घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर कपड़ों सहित बैग बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन

आगरा के खंदारी निवासी रोहन लूथरा पुत्र गिरीश लूथरा यूएस में सर्विस करते हैं। वह रविवार को यूएस से हवाई मार्ग से अपनी पत्नी दिव्या व बेटी तान्या संग रात साढ़े बारह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से अपनी इनोवा कार संख्या यूपी 80 सीएन 7997 में सवार होकर एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा आ रहे थे। गाड़ी ड्राइवर ध्रुव निवासी सिकंदरा चला रहा था। 

विज्ञापन

वह रात डेढ़ बजे जैसे ही टप्पल इंटरचेंज से कुछ आगे गांव जिकरपुर के पास पहुंचे, तभी ड्राइवर को अहसास हुआ कि कोई नुकीली वस्तु टायर से टकराई और टायर पंचर हो गया। इस पर ध्रुव ने गाड़ी रोकी और पंचर देखकर स्टेपनी बदलने लगा। इसी बीच गाड़ी को आठ-दस सशस्त्र बदमाशों ने घेर लिया। इस दौरान शीशा तोड़कर जब बदमाश गाड़ी से बैग निकालने लगे तो रोहन ने विरोध किया। इस पर रोहन को लात घूसों से पीटा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की इस हरकत पर महिला दहशत में चीखती रही। बाद में बदमाश गाड़ी से बैग लेकर भाग गए। इसी बीच पीछे से उन्हें दिल्ली लेने गए कार सवार परिवार के अन्य सदस्य आ गए। घटना के बाद दहशत में परिजन पहले सीधे आगरा गए। आगरा जाकर सुबह पूरा मामला आईजी जोन दुर्गाचरण मिश्रा को बताया गया। 


आईजी के निर्देश पर एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने यहां से क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम को एक्टिव किया। दोपहर में लूथरा परिवार के सदस्य टप्पल पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में 3200 यूएस डॉलर, 9 हजार रुपये, एक आईपैड, कपड़े आदि लूटने जाने का उल्लेख किया है। एसओ टप्पल के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


 सूचना के बाद जब शाम को घटना स्थल के आसपास इलाके की तलाशी ली गई तो वहां चंद कदमों की दूरी पर एक्सप्रेस वे से उतरकर खेतों में बैग मिले हैं। जिनमें कपड़े भी हैं। बदमाशों की तलाश के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed