फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Loot used to complete the cost of the fish

माशूका का खर्चा पूरा करने को करते थे लूट

Sat, 09 Jun 2018 01:32 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 09 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
 Loot used to complete the cost of the fish
माशूका का खर्चा पूरा करने को करते थे लूट - फोटो : Dig Vishal
महानगर के थाना बन्ना देवी इलाके से पुलिस ने बारहद्वारी के व्यापारी से लूट की योजना बनाते एएमयू के दो छात्र सहित तीन लुटेरे दबोच लिए। इन्होंने ही अतरौली में बम धमाका कर कैश वैन लूट की कोशिश की वारदात को अंजाम दिया था। यह लोग अपनी माशूकाओं के खर्चों को पूरा करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता में बताया कि अतरौली में कैश वैन लूट की बम धमाका कर कोशिश करने वाले गैंग को पुलिस ने चिह्नित कर लिया था। इस गैंग की रैकी में पता चला कि गैंग बन्नादेवी के महावीरगंज बारहद्वारी इलाके में शुक्रवार दोपहर में व्यापारी को लूटने वाले हैं।
विज्ञापन


इसी दिशा में काम करते हुए इन्हें दबोच लिया गया। इनसे पूछताछ में थाना बन्ना देवी इलाके में हुई पर्स लूट का भी 12 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस व एसओजी की अलग-अलग टीमें ज्वाइंट आपरेशन कर लुटेरों के गैंग को दबोचने में लगी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जेल रोड फ्लाई ओवर के नीचे से पुलिस ने तीन लुटेरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लुटेरे आतिफ और अनस एएमयू के मौजूदा छात्र हैं और मशीन से संबंधित कोर्स कर रहे हैं। लुटेरों ने थाना बन्ना देवी में लूट की घटना के साथ ही करीब दर्जन भर घटनाओं को अंजाम दिया है। इसमें अतरौली में कैश वैन लूट के इरादे से बम धमाका करना गंभीर घटना थी, जिसे कैश वैन स्टाफ व ग्रामीणों की मदद से टाला गया।

उस घटना में लुटेरों ने आतिशबाजी में प्रयोग होने वाली बारूद का प्रयोग किया था। यह बात खुद आरोपियों ने स्वीकारी है। धमाके के लिए काफी मात्रा में बारूद प्रयोग की गई थी। इसके पीछे उनका मकसद सिर्फ वहां भय पैदा करना था। ताकि कैश वैन स्टाफ भाग जाए और वह आसानी से लूटकर भाग जाते।

मगर घटना को अंजाम देने में कामयाब न हो पाए। इसके अलावा लुटेरों ने थाना गांधी पार्क, क्वार्सी, सिविल लाइन, अतरौली, बन्ना देवी में लूट की घटनाएं स्वीकारी हैं। इनमें क्वार्सी के मैरिस रोड पर अधिवक्ता की पत्नी व बेटे से 50 हजार की लूट शामिल है। इस मौके पर सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

फिलहाल कर्जा उतारने को करनी थी यह लूट
एसपी सिटी ने बताया कि बारहद्वारी के जिस व्यापारी को लूटने की प्लानिंग इन बदमाशों ने बनाई थी, उस तक पहुंचने की पूरी तैयारी इन्होंने कर ली थी। अगर कुछ देर पुलिस को हो जाती तो यह लूट को अंजाम दे जाते। एसपी सिटी ने बताया कि यह युवक अपनी माशूकाओं पर अनाप शनाप रकम खर्च करते हैं, उसके लिए लूट करते हैं। जब लूट नहीं हो पाती तो अपने परिचितों से रकम उधार भी लेते हैं। इन दिनों कोई बड़ा काम नहीं हो पा रहा था। कर्ज के रुपयों से माशूकाओं का खर्च चल रहा था। कर्ज देने वाले इन्हें परेशान कर रहे थे। उनका कर्जा उतारना जरूरी हो गया था, इसलिए लूट करने जा रहे थे।


पकड़े गए लुटेरे
1- कामरान पुत्र कान निवासी जानसन कंपाउंड जेल रोड थाना बन्नादेवी (यह बदमाशों के लिए रेकी करता था)
2- आतिफ  पुत्र आरजू निवासी जाकिर गली नंबर 12 थाना क्वार्सी 
3-  अनस पुत्र निसार निवासी इस्लामाबाद भट्ठा  थाना  क्वार्सी अलीगढ़

यह वारदातें खुलीं
1- थाना सिविल लाइन की प्रेस कालोनी से 5 मई को लूटा गया मोबाइल
2-थाना गांधी पार्क में 24 मई को छर्रा पुल के नीचे से चोरी हुई बैटरी
3- थाना क्वार्सी में मैरिस रोड पर मां-बेटे से 50 हजार की लूट, 17 हजार बरामद
4- थाना बन्ना देवी पर 393 में दर्ज पर्स लूट के मुकदमे का 12 घंटे में खुलासा
5-थाना बन्ना देवी में दर्ज हुई एक कई माह पुरानी लूट की घटना का खुलासा

यह हुआ बरामद
-1 तमंचा 315 बोर मय 2 कारतूस, 2 अदद चाकू धारदार व 1 लूट का मोबाइल, चोरी की बैटरी की एल्मूनियम प्लेट 7 किलो, 17 हजार रुपये नकद।

ये है गिरफ्तार करने वाली टीम
- प्रभारी निरीक्षक थाना बन्ना देवी जितेन्द्र दीखित,  एसओजी प्रभारी समय सिंह, थाने सब से इंस्पेक्टर रामप्रकाश गौतम, महावीर सिंह,  पवन कुमार,सिपाही समीर यादव, उरवीर सिंह, राजेश कुमार, नितिन कुमार, प्रवीण, एसओजी से राकेश यादव, मो.रजा, फिरोज, सचिन, अमित आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed