फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Looking for Sleeping Modules of IS in Aligarh

अलीगढ़ में आईएस के स्लीपिंग मॉड्यूल्स की तलाश

Fri, 10 Mar 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 10 Mar 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Looking for Sleeping Modules of IS in Aligarh
इंटरनेट टेरररिज्म - फोटो : फाइल फोटो
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

सिमी के बाद अब आईएस के स्लीपिंग मॉड्यूल्स के अलीगढ़ में छिपे होने का अंदेशा एजेंसियों को है। यही वजह है कि देश और सूबे की एजेंसियों के रडार पर अलीगढ़ और एएमयू आ गया है।

संकेत मिले हैं कि फिलहाल यूपी एटीएस सहित अन्य एजेंसियों की टीम होशंगाबाद में पकड़े गए तीनों आतंकियों से पूछताछ के लिए गई हैं। वहां से निपटने के बाद कुछ टीमें अलीगढ़ आ सकती हैं।
विज्ञापन


अलीगढ़ को अक्सर एजेंसियां देश विरोधी ताकतों के मददगारों और आतंकियों की पनाहगाह मानती रही हैं। अलीगढ़ में कई ऐसे घटनाक्रम हुए हैं, जिसकी वजह यह है। चाहे सिमी का गठन हो या यहां आतंकियों के ठहरने का खुलासा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से जब तब एजेंसियों के स्तर से इनपुट या अलर्ट जारी हुआ, तब तब अलीगढ़ को फोकस पर रखा गया। यही कहा गया कि अलीगढ़ का मिश्रित आबादी वाला इलाका या आउटस्कर्ट इनकी पनाहगाह हो सकता है।

कुछ ऐसी ही योजना एजेंसियों के स्तर से तैयार की जा रही है। इस बार भी एजेंसियां यह मानकर काम कर रही हैं कि अलीगढ़ स्लीपिंग मॉड्यूल्स का पनाहगाह हो सकता है। इसके लिए बाकायदा होशंगाबाद में पकड़े गए दोनों आतंकियों से उनके अलीगढ़ कनेक्शन और स्लीपिंग मॉड्यूल्स पर पूछताछ चल रही है।


स्थानीय एजेंसियों व पुलिस अधिकारियों को बस वहां से इनपुट मिलने का इंतजार है। इधर, संकेत यह भी हैं कि एक दो दिन में यहां कई टीमें आ सकती हैं। एटीएस व अन्य एजेंसियों की बात करें तो वह विशेष तौर पर अलीगढ़ को लेकर अलर्ट पर रखी गई हैं। उन्हें किसी भी समय ऑपरेशन में लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed