{"_id":"58d971964f1c1bd83763da97","slug":"looking-for-clues-in-the-merchant-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के कत्ल में सुराग की तलाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के कत्ल में सुराग की तलाश
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायी की हत्या के दूसरे दिन घटना स्थल पर तैनात पीएसी जवान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के रेलवे रोड दुबे जी के कूचा में रविवार सुबह कपड़ा कारोबारी ओमप्रकाश वार्ष्णेय की 4.38 लाख रुपये लूट के बाद हत्या में दूसरा दिन बीतने के बाद भी पुलिस सुरागों की तलाश में जुटी है। लगातार 24 घंटे से माथापच्ची में जुटी पुलिस हिरासत में लिए गए सभी नौकरों व रडार पर आए कुछ अन्य लोगों के सहारे वारदात के खुलासे को प्रयासरत है।
इधर, सोमवार को इलाके के सभी बाजार खुल गए, मगर सन्नाटा और दहशत का माहौल साफ-साफ दिखाई दिया। दिन भर बाजार में ओमप्रकाश के साथ हुई वारदात, उसके कारणों व उनके व्यवहार आदि को लेकर चर्चा होती रही। इधर, इलाके में एहतियातन पीएसी भी तैनात कर दी गई है।
मूल रूप से बनियापाड़ा और हाल लोधी विहार सासनी गेट निवासी ओमप्रकाश वार्ष्णेय (72) का रेलवे रोड दुबेजी का कूचा में कपड़ों का पुस्तैनी व्यापार है। वह रेलवे रोड पर फड़ लगाया करते थे, जबकि बेटों ने दुबे जी का कूचा के अंदर बनी मार्केट के बेसमैंट में रेडीमेट सूट बेचने की दो दुकानें बना रखी हैं।
विज्ञापन
रोजाना की तरह रविवार सुबह ओमप्रकाश जब दुकान खोलने पहुंचे, तभी साढ़े आठ बजे से 9 बजे के मध्य उनकी दुकान पर किसी वजनी वस्तु से हत्या के बाद 4.38 लाख रुपया लूट लिया गया। इस वारदात के विरोध में लोगों ने रेलवे रोड जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। जहां अधिकारियों व भाजपा विधायक आदि नेताओं के हस्तक्षेप व समझाने पर जाम खुला था। इस घटना के संबंध में उनके बेटे विपिन की ओर से दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके बाद से ही पुलिस इस वारदात के खुलासे में लगी है। खुद एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव की अगुवाई में थाना पुलिस, चौकी इंचार्ज की टीम, एसओजी/सर्विलांस टीम खुलासे में लगी हैं। अब तक इन टीमों ने सभी नौकरों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी कर रखी है। इसके अलावा सफाईकर्मी, मुंह पर कपड़ा बांधकर रैकी करने वाले, शनिवार को कमेटी की रकम पहुंचाने वाले आदि व्यक्तियों को भी रडार पर ले रखा है। हालांकि अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
इस घटना को हमने चुनौती के रूप में स्वीकारा है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा। अभी हर संभव प्रयास जारी हैं।
- राजेश पांडेय एसएसपी