फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   LLB student's throat slit

एलएलबी छात्रा की गला रेतकर हत्या

Sat, 29 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
थाना क्वार्सी इलाके में एलएलबी की छात्रा की गला रेत तक हत्या कर दी गई और उसका शव बोरे में बंद करके क्वार्सी के ही राजीव नगर में फेंक दिया गया। छात्रा गुरुवार की शाम घर से मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए गई थी, उसके बाद वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह छात्रा का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा की शिनाख्त होने पर पुलिस ने जांच कर मामले का खुलासा करते हुए इंटर कॉलेज के एक बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। बाबू ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि छात्रा उसे ब्लैकमेल कर रही थी और 15 लाख रुपये मांगने घर आयी थी। तभी उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

तालिब नगर,  जवां के रहने वाले अयोध्या प्रसाद नरौरा पावर हाउस में बतौर जूनियर इंजीनियर थे। रिटायरमेंट के बाद वह क्वार्सी गली नंबर एक में मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगे। करीब 12 साल पहले उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में पत्नी ओमवती के अलावा बड़ी बेटी ऊषा, बबलू, सोनी, सुनीता (23) और स्वाति थे।  सुनीता एलएलबी फाइनल की छात्रा थी। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। इकलौता भाई दिल्ली मेट्रो में नौकरी करता है। परिजनों के मुताबिक सुनीता गुरुवार शाम छह बजे दवा लेने घर से निकली थी, फिर लौटी नहीं।
रातभर उसकी तलाश की, फिर थाने आकर सूचना दे दी। शुक्रवार की सुबह क्वार्सी बाईपास स्थित राजीव नगर पुलिया के पास बोरे से खून रिसता देख राहगीर रुक गए। पुलिस ने बोरा खोला तो युवती की लाश थी। शव के पास मिले आईडी से उसकी शिनाख्त कर ली गई।

सूचना पर परिजन भी आ पहुंचे। इंस्पेक्टर क्वार्सी के मुताबिक मृतका के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। पता चला कि किसी नीटू सर के घर वह पैसे लेने गई है। पुलिस इंजीनियर कॉलोनी में नीटू के घर पहुंची। पूछताछ में उसने घटना कबूल करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद करा दिया। पुलिस को बताया कि छात्रा उसे ब्लैकमेल कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed