{"_id":"5a95b9234f1c1b8a258b498e","slug":"large-smuggler-gang-caught-many-weapons-including-state-of-the-art-machine-gun-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा तस्कर गिरोह पकड़ा, अत्याधुनिक मशीनगन समेत कई असलहे बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ा तस्कर गिरोह पकड़ा, अत्याधुनिक मशीनगन समेत कई असलहे बरामद
अभिषेक शर्मा, न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में एसटीएफ ने गिरफ्तार किए हथियारों के तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एसटीएफ ने असलहा तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह की गिरफ्तारी के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार कर विदेशी असलहे और कारतूस बरामद किए हैं। यह असलहे पूर्वोत्तर के राज्यों से लगी म्यांमार की सीमा से सप्लाई कर यूपी ले आए जाते थे।
इस संबंध में लखनऊ में डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। यहां एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि संभल निवासी ईशान तस्करी के खेल का मुख्य किरदार है। इसका भाई उवैस असलहों की तस्करी करता है। उसी से यह लोग असलहे खरीदते हैं और अपने पास रखते हैं। उचित ग्राहक मिलने पर इन असलहों को बेच दिया जाता है।
कई सफेदपोश भी हो सकते हैं शामिल
सूत्रों की मानें तो इस पूरे खेल में कुछ और सफेदपोश के नाम भी सामने आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में डीजीपी ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया और कहा कि अभी जांच की जा रही है और कई अहम जानकारी जुटाई जानी है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में अभी कई और पहलुओं पर जांच की जा रही है, जिसकी जानकारी अभी नहीं दी जा सकती। वहीं सूत्रों का कहना है कि यह तस्करी पिछले काफी समय से हो रही थी। बताया जा रहा है कि पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड में म्यांमार की सीमा से तस्करी कर ले आए जाते हैं और इसे देश के विभिन्न हिस्सों में भेज दिए जाते हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक से मिले इनपुट के बाद यह पांच हुए गिरफ्तार
डीजीपी ने बताया कि राकेश सिंह से मिले इनपुट के बाद एसटीएफ ने मंगलवार को लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास से पहले नागेंद्र प्रताप सिंह को 9 एमएम के तीन कारतूस व 32 बोर के दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया। उसने स्वीकार किया कि वह लोग नार्थ ईस्ट से हथियारों की तस्करी का काम करते हैं। उसके अन्य साथी यहीं हथियार लेकर आने वाले हैं। बाद में वहां उसके चार साथी ऑटो से उतरे। इनमें ईशान चौधरी के अलावा मो.अनीस उर्फ शिबली पुत्र मो. मसरूर निवासी बगीचे वाली मस्जिद मोहल्ला चौधरी सराय संभल, सुबूर अनवर पुत्र कमरुल रहमान निवासी मकान नंबर 86 मंडी किशनदास सराय संभल, वसीम अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी मकान नंबर एफ-18 गली नंबर 6/3 इस्लाह मस्जिद, जाकिर नगर जामिया नगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
मिजोरम के अजेवल शहर से लाए हथियार
लखनऊ से पकड़े गए ईशान के पास एक मशीन पिस्टल स्कॉर्पियन वीजैड 61 मेड इन चेक गणराज्य मय 2 मैगजीन 20 व 10 राउंड एवं 18 कारतूस 32 बोर मिले। इसके अलावा अनीस से 9 एमएम ग्लाक पिस्टल मेड इन ऑस्ट्रिया मय मैगजीन 5 कारतूस, सुबूर अनवर से 9 एमएम लॉगर मेड इन चेक गणराज्य मय मैगजीन व 4 कारतूस, वसीम से एक पिस्टल टॉम कट 32 बरेटा मेड इन यूएसए मय मैगजीन 5 कारतूस 32 बोर बरामद हुए हैं। यह लोग ईशान के भाई उवैस की मदद से मिजोरम के अजेवल शहर से हथियार लेकर आ रहे थे। वहां इनके संबंध में चिनहट थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।